बरेली – UP मे चंद्रयान-3 के संबंध में 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक खुलेंगे शैक्षणिक संस्थान।

बरेली – उत्तर प्रदेश राज्य परियोजना निदेशक और महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय द्वारा 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3 ) के लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी किए गए आदेश में लिखा है कि…
भारत की अंतरिक्ष अन्वेषण की खोज चंद्रयान-3 मिशन के साथ एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुँच गई है, जो चन्द्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। यह भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त के क्रम में
अपर सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 23 अगस्त, 2023 को अपराहन 05:27 बजे चंद्रयान-3 का चन्द्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण ISRO Website (https://www.isro.gov.in/) एवं ISRO का आधिकारिक YouTube Channel और DD National पर किया जायेगा।
भारत के चंद्रयान-3 की उतरना
एक यादगार अवसर है जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए एक जुनून भी जगायेगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव मनायेंगे। भारत के माननीय प्रधान मंत्री जी इन महत्वपूर्ण क्षणों के अवसर पर राष्ट्र के साथ सम्मिलित होंगे और राष्ट्र को सम्बोधित भी करेंगे।
कृपया प्रदेश के सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ सायं 05:15 से 06:15 बजे विशेष सभा आयोजित करायें और चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने के सीधे प्रसारण में सम्मिलित होने हेतु विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश निर्गत करने का कष्ट करें तथा प्रसारण को दिखाने हेतु आवश्यक व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा