बरेली – कुमुद जयंती पर डॉ. राकेश सक्सेना साहित्य शिरोमणि से सम्मानित।

साहित्यकार ज्ञान स्वरूप कुमुद स्मृति- सम्मान समिति,बरेली के तत्वावधान में कुमुद जी की जयंती पर कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस में किया गया।
मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। विशिष्ट अथिति डॉ. महेश मधुकर एवं डॉ सुनीता सक्सेना रही। अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने किया।
इस अवसर पर साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार एवं जी. एस. एम. पी.जी. कॉलेज, एटा के प्राचार्य डॉ. राकेश सक्सेना को कुमुद साहित्य शिरोमणि सम्मान से अलंकृत किया गया सम्मान स्वरूप उत्तरीय, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह संस्था के संस्थापक सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट एवं कार्यक्रम संयोजिका राज बाला धैर्य ने प्रदान किया।
संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने बताया की कुमुद जी ने वर्ष 1982 में कवि गोष्ठी आयोजन समिति की स्थापना की एवं कई साहित्यिक पुस्तकों का संपादन कर अपने जीवन काल में उन्होंने साहित्य की सच्ची सेवा की।
कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से कुमद जी को याद किया और उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम संयोजिका राज बाला धैर्य, , कमल कांत तिवारी, ज्ञान देवी सत्यम, सरबत परवेज, हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, नीरज कुमार एडवोकेट,शंकर स्वरूप, निर्भय सक्सेना, वीर सिंह आजाद, शिव रक्षा पांडे, सत्यवती सिंह सत्या, कमल सक्सेना , राम प्रकाश सिंह ओज ,रामकुमार कोली, राजेश शर्मा ककरेली, डीपी शर्मा निराला, रामकुमार अफरोज,कमल कांत श्रीवास्तव, राजीव गोस्वामी ,उमेश अद्भुत ,गजल राज ,एस. ए. हुदा, धर्मपाल सिंह चौहान, प्रताप मौर्य, मिलन कुमार, डॉ राम शंकर शर्मा प्रेमी, भारतेंदु सिंह ,ज्ञान प्रकाश बैरागी ,निर्दोष कुमार विन , किरन प्रजापति दिलवारी ,अश्वनी कुमार सिंह तन्हा ,बनवारी लाल, बीना आजाद , प्रीती सक्सेना, पूनम सक्सेना, शांतम सुरेखा, सत्यम सुरेखा, दीपांशी सक्सेना , जिज्ञासु सक्सेना ,किशन स्वरूप सक्सेना,अक्षय सक्सेना ,आलेख, रितेश साहनी अतुल सक्सेना, प्रेमपाल मौर्य, रवि कश्यप ,कमलेश्वर सिंह, ममता सिंह, कमलेश, बोस आजाद, एवं रमेश रंजन आदि सहित बड़ी संख्या में कवि एवं श्रोता उपस्थित रहे।

-उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट
सचिव
मोबा.- 98379 44187

रिपोर्टर परशुराम वर्मा