बरेली – राष्ट्रीय पुरस्कार में चयन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बधाई – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

बरेली – शिक्षण संसथाओं के‌ संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने नेशनल अवार्ड ऐनोवेशन एन्ड फार गुड़ प्रैक्टिस इन एजूकेशन एडमिनिस्ट्रेशन हेतु डा विनय कुमार सक्सेना सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बरेली, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों प्रवीण कुमार तिवारी प्रयागराज, डा लक्ष्मी कान्त पान्डे बुलन्दशहर, खण्ड शिक्षा अधिकारियों भानु शंकर गंगवार भुता बरेली, राम राज बुलन्दशहर, सुनील कुमार सिंह शाहजहांपुर,ओम प्रकाश मिश्र प्रयागराज, पुष्पेन्द्र जैन औरेया के चयन होने पर बधाई व शुभकामनाएं अर्पित की हैं।
ज्ञातव्य हो कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार उक्त अधिकारियों को कोरोना संक्रमण काल 20-21 व 21-22 में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है उस काल में डा विनय कुमार बी एस ए बरेली पद पर कार्यरत थे।
जगदीश चन्द्र सक्सेना प्रदेशाध्यक्ष बेसिक शिक्षा समिति व प्रदेश उपाध्यक्ष कायस्थ चित्रगुप्त महासभा उत्तर प्रदेश।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा