बरेली – मोदी जी के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर bjp महिला मोर्चा ने किये चर्चात्मक कार्य

बरेली/यूपी -:- मोदी जी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पूर्वी मंडल द्वारा आंगनवाड़ी तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नगरीय प्राथमिक केंद्र हारूनगला मैं गर्भवती महिलाओं को फल बिस्किट दलिया तथा कैल्शियम और

आयरन की टेबलेट अन्य सामग्री वितरण हेतु कार्यक्रम संगीता सक्सेना महामंत्री पूर्वी मंडल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ निवेदिता श्रीवास्तव महिला मोर्चा के द्वारा संपन्न हुआ तथा योगी जी तथा मोदी जी के द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई इस मौके पर प्रियंका तिवारी मंत्री, संतोष शर्मा सह प्रभारी, रेनू शर्मा कार्यालय मंत्री, राधा कंचन पाठक ,संस्कृति मिश्रा शिखा जौहरी सभी मौजूद रहे अंत में, अंत में संगीता सक्सेना ने सबका आभार व्यक्त किया

नंद किशोर मौर्य

बरेली (ब्यूरो) -9412280232