बरेली – सिरौली थाने के क्राइम इंस्पेक्टर का पीड़ित को धमकाने और बाद में माला डालकर वेलकम करने का आडियो वायरल।

आंवला – बरेली जनपद थाना सिरौली क्षेत्र के रामेश्वर के बेटे को गांव के ही लोगों ने 6 अगस्त 2025 को सुबह खेत पर घेर कर जान लेवा हमला कर दिया था। जो कि उसने संग्रामपुर मैन अड्डे पर भाग कर जान बचाई थी जिसकी शिकायत थाना सिरौली में की गई। लेकिन पीड़ित रामेश्वर को न्याय नहीं मिल सका परेशान परिवार पीड़ित रामेश्वर ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मामले कि शिकायत की गई लेकिन पीड़ित किसान रामेश्वर को न्याय नहीं मिल सका जिसके बाद पीड़ित रामेश्वर ने एक बार फिर से वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के यहाँ शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जिसमें आरोप लगाया गया कि थाना सिरौली के इंस्पेक्टर क्राइम भरत सिंह ने फोन कर पीड़ित रामेश्वर को फोन पर धमका रहे है। और अभद्र व्यवहार कर रहें जिसमे पीड़ित रामेश्वर फोन रिसीव कर बात करता है जी साहब तो इंस्पेक्टर क्राइम कहते नजर आ रहे है रामेश्वर थाने आ जाओगे। तो पीड़ित रामेश्वर कहता है। अभी काम पर है सहाब एक घंटे बाद आ जायेंगे।
पीड़ित रामेश्वर फोन खुद करता है और कहता आ गये सहाब तो क्राइम इंस्पेक्टर भरत सिंह कहते है।अन्दर आ जा अभी सुधारेगा नहीं अभी सुधार देगें तुझे तो पीड़ित रामेश्वर कहता है आ तो गये हुजूर आ रहे है। तो एक बार फिर इंस्पेक्टर क्राइम भरत सिंह कहते हुए नजर आ रहे आ जाओ फुलों की माला लेकर बैठे हुए है तुम्हारे वेलकम को। जिसका आडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। थाना सिरौली में एक दिन पूर्व में भी एक आरोप ऑनलाइन रिश्वत लेने का भी लगा है लेकिन सबाल यह बनता है जो पुलिस अपराधियो में खोप को जानी जाती है। क्या अब वही पुलिस पीड़ित को ही धमका रही है ।जिसका एक आडियो तेजी वायरल हो रहा है