आंवला – बरेली जनपद की तहसील आंवला की ग्राम पंचायत जोगीठेर के रहने वाले नन्हे (45)पुत्र छोटे सिंह दोपहर के समय पशुओं को चारा लेने अपने खेत पर बैलगाड़ी से गए हुए थे। खेत से चारा लाते समय अलीगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखुपुर खालसा की शमशान भूमि के पास एक बड़े पानी भरे कीचड़ के गड्ढे में बैलगाड़ी पलट गई जिसमें वह दब गए और और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक नन्हे के दो लड़के व एक लड़की है और पत्नी सावित्री देवी दोनों पैरों से विकलांग है। इसी दौरान घटना स्थल पर सबसे पहले आंवला विधान सभा से पुर विधायक प्रत्याशी समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे और दुखी परिवार को सांत्वना दी। सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन से लेखपाल व थाना अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्टर परशुराम वर्मा
