बरेली – एक गूंज संस्था ने कपड़ा वितरण अभियान किया शुरू जरूरत मंद की मदद करना ही हमारा मकसद – बंटी ठाकुर।

आँवला – जरूरतमंद की मदद करना ही हमारा मकसद —बंटी ठाकुर

पंद्रह सौ परिवारों की मदद की एक गूंज संस्था ने

अगर मन में एक निश्चय कर लिया जाए कि किसी कार्य करने का करना है और जब मन मैं चाह हो तो राह आसान बन जाती इसी मकसद के साथ एक गूंज संस्था फिर जरूरतमंद लोगों की एक उम्मीद की किरण बनकर लोगों के बीच में फिर अपने अभियान पर निकल पड़ी है एक गूंज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा कि हमारा मकसद भी है कि जरूरतमंद लोगों की मदद की है इसी उद्देश्य को लेकर संस्था ने कपड़ा बैंक बनाया और निरंतर अब तक 1500 जरूरतमंद परिवारों के बीच में जाकर कपड़े का वितरण किया और अब दोबारा से कपड़ा वितरण अभियान शुरू कर दिया गया है और निरंतर सड़क किनारे रहने वाले झुग्गी झोपड़ियों में जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी उन लोगों को दी जाएगी और शिक्षा के प्रति बच्चों को भी प्रेरित किया जाए अगर किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो तत्काल संस्था का पदाधिकारी उसका रजिस्ट्रेशन करेगा और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेगा अर्चना सिंह ने कहा की संस्था के सदस्य पीलीभीत और शाहजहांपुर, मथुरा में कार्य कर रहे हैं और वहां भी शीघ्र ही कपड़ा बैंक की स्थापना की जाए और वहां पर भी अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए मुनीश गुप्ता ने कहा इस अभियान को चलाकर बहुत अच्छा लगता है कि हम लोग सड़क किनारे रह गए जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं संजीव अवस्थी ने कहा की इस संकट के दौर में संस्था द्वारा निरंतर मदद की गई है और आगे भी जारी रहेगी गीता दोहरे ने कहा की संस्था के साथ मिलकर कार्य करने में एक खुशी होती है और हम सब लोग सम्मान पूर्वक उस जरूरतमंद की मदद करते हैं और एक अलग खुशी का अनुभव होता है राजन कुमार ने कहा कि हम सबको मिलकर संस्था के साथ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करें क्योंकि संस्था का भी यही मकसद है और हम इस मकसद में निरंतर आगे बढ़ रहे और आगे बढ़ते रहेंगे कपड़ा वितरण मिशन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर मनीश गुप्ता संजीव अवस्थी अर्चना सिंह आरती गुप्ता गीता दोहरे प्रीति मौर्या राजन कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा