फर्रूखाबाद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 12 नए आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनियुक्त 12 आयुष चिकित्सकों को मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

नवनियुक्त चिकित्सक आरबीएसके (RBSK) टीम का हिस्सा होंगे और वे स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग और जांच का कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, एसीएमओ और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को बच्चों और समुदाय के स्वास्थ्य सुधार के लिए उनके योगदान की भूमिका पर जोर दिया और उन्हें भविष्य में सफलता की शुभकामनाएँ दी।