आँवला/बरेली – आंँवला में धर्मेन्द्र यादव का पूर्व विधायक महिपाल सिंह के आवास पर हुआ भव्य स्वागत।

आँवला:-बदायूं के पूर्व सांसद व समाजवादी के बरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का यादवों की पुलिया स्थित पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के आवास/कार्यालय पर माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव ने कहा कि हम पिछले तीस वर्षों से लगातार क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं।हर सुख-दुख में हम हमारा वेटा व हमारा पूरा परिवार क्षेत्र की जनता के साथ है।उत्तर प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।स्वागत कार्यक्रम के दौरान बरिष्ठ सपा नेता महिपाल सिंह यादव के पुत्र युवा सपा नेता अमित राज सिंह उर्फ रज्जन,जगमोहन यादव ब्लॉक प्रमुख भुता,सदस्य जिला पंचायत इन्द्रपाल सिंह,यशपाल सिंह यादव, यशपाल लोधी , कुलदीप यादव , सिन्टू पाठक,सोनू यदुवंशी,अवनीश यादव,रामवीर यादव,बलबीर यादव,महावीर यादव सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा