आँवला/बरेली – थाने के हवालात से दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी फरार, स्पेक्टर मुंशी व महिला सिपाही पर भड़के।

आँवला – युवती के अपहरण का आरोपी सिरौली थाने के हवालात से फरार हो गया। इससे थाने में हड़कंप मच। आरोपी की तलाश में दिन भर पुलिस हांफती रही पर देर शाम तक आरोपी पकड़ में नहीं आया था।
सिरौली कस्बे की एक महिला ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दो लोगों पर दर्ज कराई थी। जिनमें से एक आरोपी को पुलिस ने पिछले सप्ताह पकड़ कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा आरोपी मुकीम फरार चल रहा था। चर्चा है कि शनिवार रात पुलिस ने मुकीम को भी गिरफ्तार कर लिया। और हवालात में बंद कर दिया था। मुकीम से युवती के बारे में पूछताछ की जानी थी। इसकी भनक मुकीम को लग गई थी। रविवार सुबह बरसात के समय पुलिस कर्मी नहाने धोने में लग गए इसी का फायदा उठाकर आरोपी मुकीम थाने से भाग गया। थोड़ी देर बाद जब मुकीम हवालात में नहीं देखा गया तो थाने में हड़कंप मच गया। बरसात में ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। दिन भर पुलिस मुकीम की तलाश में जुटी रही। लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लगा है।

मुकीम का मुकदमा में नाम है। उसे उसके चाचा ही पूछताछ को थाने लाए थे। रविवार सुबह वह पेट में दर्द का बहाना करके घर चला गया था। अश्विनी कुमार इंस्पेक्टर सिरौली।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा