आँवला/बरेली – अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पागरानी एवं नामित सभासद पूनम गौतम ने मंत्रों के उच्चारण के साथ लगाईं पूर्णाहुति।

बरेली – 51 कुंडी महायज्ञ आयोजन का आज यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद समापन हो गया पूर्णाहुति में मुख्य यजमान के रूप में आज आई एम ए बरेली के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद पागरानी एवं नामित सभासद पूनम गौतम ने मंत्रों के उच्चारण के साथ पूर्णाहुति लगाई। यज्ञ के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें लगभग 2000 लोगों ने भोजन प्रसाद प्राप्त किया। इसी के साथ आयोजक अजयानंद महाराज जी ने बताया कि आयोजन अब संपन्न होता है, इस आयोजन को सफल कराने में व्यवस्थापक पंकज पाठक, जनसंपर्क प्रभारी ठाकुर राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा और इन्हीं के प्रयासों के चलते इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। आचार्य राजीव नारायण मिश्र, आचार्य आशुतोष मिश्रा वृंदावन वालों ने पूर्ण आहुति कराई। मुख्य रूप से शामिल लोगों में शशिकांत गौतम, छोटा साहू, सुरेश साहू, मुकेश सागर, सुशील शर्मा ‘गब्बर’, किशन मौर्या, विनोद मिश्रा आदि लोग रहे।। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा