फर्रुखाबाद के नए अपर पुलिस अधीक्षक बने आलोक कुमार जायसवाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 23 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह का तबादला 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में उप सेनानायक के पद पर किया गया है।

उनके स्थान पर आलोक कुमार जायसवाल को जनपद फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) का नया अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) नियुक्त किया गया है। श्री जायसवाल इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत थे।

शासन के इस आदेश के बाद जल्द ही श्री आलोक कुमार जायसवाल जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके आगमन से जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और कार्यकुशलता आने की उम्मीद जताई जा रही है।स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस हलकों में इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।