फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 एडीजी जोन कानपुर श्री आलोक सिंह एवं डीआईजी कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, पुलिस सेवा में समर्पण, विशेष फील्ड्स में अवसर, चुनौतियों और भविष्य में पुलिसिंग के बदलते परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा की और प्रशिक्षुओं को इसके प्रभावी रोकथाम एवं जांच तकनीकों से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान आरटीसी बैरकों, भोजनालय, साफ-सफाई व्यवस्था एवं अन्य स्थानों का भौतिक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एडीजी जोन ने कहा कि एक पुलिसकर्मी का वास्तविक मूल्यांकन उसके व्यवहार, अनुशासन और सेवा भाव से होता है। डीआईजी कानपुर ने प्रशिक्षुओं से लगातार सीखने और तकनीकी बदलावों के अनुरूप खुद को अपडेट रखने पर जोर दिया।
