फर्रुखाबाद में साहित्य का नया अध्याय : ‘मेहंदी में तलवार’ का भव्य लोकार्पण 28 सितंबर को

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 महादेवी वर्मा की जन्मस्थली जनपद फर्रुखाबाद एक बार फिर साहित्यिक इतिहास गढ़ने जा रहा है। आगामी 28 सितंबर 2025 (रविवार) प्रातः 10 बजे, नव भारत सभा भवन, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवा साहित्यकार हेमंत सिंह राजपूत के खंडकाव्य “मेहंदी में तलवार” का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम संयोजक परशुराम वर्मा ने जानकारी दी कि इस आयोजन में न केवल जनपद, बल्कि देशभर के प्रख्यात साहित्यकार, अधिकारी, समाजसेवी, राजनेता और साहित्यप्रेमी शामिल होंगे।

विशेष अतिथि

डा. सुषमा वर्मा (विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद)

मा. अर्चना वर्मा (महापौर, शाहजहाँपुर)

मा. रेखा वर्मा (विधायक, बिधूना)

डा. बी. के. लोधी (सामाजिक वैज्ञानिक व साहित्यकार)

मा. अमरपाल सिंह लोधी (ज्वाइंट कमिश्नर, भारत सरकार)

मा. विपिन वर्मा ‘डेविड’

आयोजन समिति

ब्रजभूषण राजपूत सिरमा, प्रो. रामबक्स वर्मा, डा. शाह आलम राणा, मा. राहुल लोधी, एड. लक्ष्मीकान्त अहिरवार, इंजीनियर पुनीत लोधी, विक्रांत सिंह राणा, लतेश राजपूत, अरविन्द राजपूत, आनंद राजपूत, डा. आशीष राजपूत, डा. गौतम राजपूत व अन्य सहयोगी।

पुस्तक का परिचय

“मेहंदी में तलवार” एक ऐसा खंडकाव्य है जिसमें शब्दों के माध्यम से सामाजिक यथार्थ, संघर्ष और संवेदनाओं की अद्भुत अभिव्यक्ति प्रस्तुत की गई है। यह कृति साहित्य प्रेमियों के लिए नई दृष्टि और नए विचारों का द्वार खोलती है। पुस्तक ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिससे पाठक आसानी से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

आमंत्रण

आयोजन समिति ने सभी साहित्यप्रेमियों, समाजसेवियों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक साहित्यिक अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह लोकार्पण केवल एक पुस्तक विमोचन नहीं, बल्कि जनपद फर्रुखाबाद की साहित्यिक धरोहर को नई दिशा देने वाला उत्सव साबित होगा।