फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 जिला में आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वावधान में महामहिम राष्ट्रपति जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखा।
धरना-प्रदर्शन में रामनिवास कठेरिया (जिला महामंत्री, बहुजन मुक्ति पार्टी), धनीराम पाल एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, बीएमपी), मोहनलाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा), राधेश्याम संत (जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा), अलबेला प्रताप सिंह यादव, मूंगा लाल वर्मा, रामबाबू वर्मा, बृजनंदन लाल वर्मा, अवनीश राजपूत, सोनू सक्सेना, पप्पू कठेरिया, मूलचंद वर्मा, सुनीता पाल, राम तीरथ राजपूत सहित कई कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने सरकार से पिछड़े वर्गों और मूलनिवासी समाज के हितों की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। सभी ने लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज़ बुलंद की और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अंत में समाजसेवी लालू कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “हमारी एकजुटता ही हमारे हक और अधिकार की ताकत है। जय मूलनिवासी, जय भीम, जय भारत, जय संविधान।”
