फर्रुखाबाद में 14 जुलाई को लगेगा बृहद रोजगार मेला: 2100 से अधिक नौकरियों का सुनहरा अवसर।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 14 जुलाई 2025 को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

इस मेले में देश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं –

हीरो मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम पिस्टन, वाल्वो आयशर, स्वराज इंजन लिमिटेड, न्यू होलैंड ट्रैक्टर, एशियन, हायर एप्लायंसेज, सोलर पॉवर प्रोजेक्ट, आदि।

2100 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती इस रोजगार मेले में 2100 से अधिक रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

योग्यता: न्यूनतम 8वीं पास से लेकर 10वीं, 12वीं, ITI, कौशल विकास डिप्लोमा, बीटेक, बीए, बीएससी, अन्य ग्रेजुएट अभ्यर्थी

आयु सीमा: 18 वर्ष से 35 वर्ष

सेलरी/स्टाइपेंड: ₹12,000 से ₹20,000 प्रतिमाह (ओवरटाइम सहित ₹24,000 तक)

कार्य के घंटे: न्यूनतम 8 घंटे

लिंग: पुरुष एवं महिलाएं दोनों

नौकरी पाने का सुनहरा मौका – बिल्कुल फ्री

यह मेला पूरी तरह नि:शुल्क है। किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे दिनांक 14 जुलाई 2025 को प्रातः 9:00 बजे तक निम्न दस्तावेजों के साथ आईटीआई परिसर में उपस्थित हों:

बायोडाटा / रिज्यूमे

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति

संपूर्ण जानकारी के लिए संपर्क करें:

राजवीर सिंह

नोडल प्रधानाचार्य,

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद

यह रोजगार मेला न केवल अभ्यर्थियों को नौकरी का अवसर देगा, बल्कि जिले के कौशल विकास को भी नई दिशा देगा। इच्छुक अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।