फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 दिसंबर 2025 उ0प्र0 शासन एवं खेल निदेशालय, उ0प्र0, खेल भवन लखनऊ के आदेशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में मा0 सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 2025 को जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं जिला प्रशासन, फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मा0 सांसद श्री मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी, श्री अमरदीप दीक्षित (जिला संयोजक भाजपा) सहित स्टेडियम के समस्त कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 82 बालक एवं 63 बालिकाओं ने निःशुल्क प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ाधिकारी की देखरेख में अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अम्पायर की भूमिका अभिषेक शाक्य, अभिषेक पाल, सुनील कुमार पाल, संजीव कुमार, कुलदीप कुमार, सुभाष चन्द्र, अरुण यादव, अतुल दास, इंजाज अहमद सिद्दीकी, केशव गंगवार, आलोक यादव, मनीष यादव, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव एवं अतुल कटियार द्वारा निभाई गई।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम
सब जूनियर बालक वर्ग
विजेता: रुद्राशीष पुत्र आशीष कुमार (सदर विधानसभा)
उपविजेता: कुशाग्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह
सब जूनियर बालिका वर्ग
विजेता: सोनी पुत्री श्री पूरनलाल (अमृतपुर विधानसभा)
उपविजेता: शैली पुत्री रामवीर
जूनियर बालक वर्ग
विजेता: मोहम्मद तलाह (सदर विधानसभा)
उपविजेता: सूफियान
जूनियर बालिका वर्ग
विजेता: पलक जौहरी पुत्री अनुराग जौहरी (सदर विधानसभा)
उपविजेता: सेजन पुत्री बनराग (अमृतपुर विधानसभा)
सीनियर बालक वर्ग
विजेता: विक्रांत मिश्रा पुत्र श्री महेन्द्र कुमार मिश्रा (सदर विधानसभा)
उपविजेता: रौनक राठौर पुत्र जितेन्द्र सिंह राठौर
सीनियर बालिका वर्ग
विजेता: पल्लवी दीक्षित पुत्री विजय कुमार (कायमगंज विधानसभा)
उपविजेता: अनन्या पुत्री उमेश कुमार (अमृतपुर विधानसभा)
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच भी दिनांक 22 दिसंबर 2025 को बस्मदत्त स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मुकाबला एथलेटिक इलेविन एवं नगला मोती, मोहम्मदाबाद की टीमों के मध्य हुआ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एथलेटिक इलेविन ने निर्धारित 15 ओवरों में 116 रन बनाए। टीम के कप्तान हारून ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 4 छक्के एवं 3 चौकों की मदद से टीम को मजबूत स्कोर तक पहुँचाया। मिनहाज ने 24 रन का योगदान दिया। नगला मोती की ओर से गेंदबाजी में सचिन, प्रेम, लवकुश एवं प्रशांत ने विकेट प्राप्त किए।
117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगला मोती की टीम एथलेटिक इलेविन की घातक गेंदबाजी एवं चुस्त फील्डिंग के सामने 9.3 ओवर में मात्र 51 रन पर ऑलआउट हो गई। नगला मोती की ओर से केवल अमन ने 17 रन बनाकर संघर्ष किया।
एथलेटिक इलेविन की ओर से गेंदबाज अनिल, मिनहाज, आशीष एवं अभिषेक तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विकेट झटके।
इस प्रकार एथलेटिक इलेविन ने नगला मोती मोहम्मदाबाद को 65 रनों से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतते हुए ‘एथलेटिक इलेविन विजेता’ का खिताब अपने नाम किया।
आयोजन में गणमान्यजन की उपस्थिति
फाइनल मुकाबले के दौरान मा0 सांसद श्री मुकेश राजपूत, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री मोहन लाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री कर्मवीर सिंह, सहित अजय प्रताप, अमरदीप दीक्षित, अभिषेक वाजपेयी, कुलदीप यादव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मैच की अम्पायरिंग रफीकुल अंसारी एवं मुहम्मद अहमद खाँ द्वारा की गई, जबकि स्कोरर की भूमिका डॉ. अमित सक्सेना ने निभाई।
खेलों से युवाओं में नई ऊर्जा
सांसद खेल स्पर्धा–2025 के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने जनपद के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को और अधिक मजबूत किया।
आयोजकों एवं अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही।
