बरेली – वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झुमका तिराहा बरेली पर संजय निषाद का फूंका पुतला वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को जान से मारने की दी थी धमकी।

आँवला – 9 सितम्बर।निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा है कि वीआईपी प्रमुख सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी को मार कर भगा देंगे,गाड़ी में आग लगवा देंगे,2,4 को जलवाकर मरवा देंगे।उसने कहा है कि हम तो थाना भी फूँकवा देते हैं।हमसे बड़ा गुंडा कौन है।चुनाव जीतने जीतवाने के लिए थाना फूँकवा देंगे।विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि सम्मानित न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ के स्टिंग ऑपरेशन में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का असली चेहरा उजागर हो गया है।29 जून को भी इसने मीराबाई गेस्ट हाउस में कुछ लोगों से कहा था कि राजनीति के लिए मैं 10,5 की हत्या कराने से भी पीछे नहीं हटूँगा।मुकेश सहनी को यूपी आने की क्या जरूरत थी,हम उत्तर प्रदेश में सहनी को राजनीति नहीं करने देंगे,इसके लिए हम कुछ भी करा सकते हैं।संजय निषाद निषाद समाज का बदनुमा धब्बा है।जिसने झूठा सपना दिखाकर समाज के युवाओं व महिलाओं का आर्थिक,शारीरिक शोषण किया है।उन्होंने प्रमुख सचिव गृह,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर पंजीकृत कर गिरफ्तार कराने की मांग किया है।ऐसे अवांछनीय तत्व समाज के लिए कलंक हैं।
निषाद ने बताया कि टाइम्स नाउ का स्टिंग ऑपरेशन पूरी तरह सच है।संजय कहता रहा है कि राजनीति में चमकने व चर्चा में आने के लिए 10,5 की हत्या भी करनी करानी पड़ती है।संजय अपनी काडर मीटिंग में कहता था कि मैं कांशीराम जी को आदर्श मानता हूँ।मान्यवर कांशीराम जी कहते थे कि जितनी हत्या व उत्पीड़न दलितों की होगी,उतना ही बसपा का जनाधार बढ़ेगा।
बरेली में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कश्यप व मंडल अध्यक्ष राकेश कश्यप की मौजूदगी में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को जान से मारने की धमकी देने वाले संजय निषाद का पुतला फूंका व गिरफ्तारी की मांग की थाना सीबीगंज झुमका चौराहे पर जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कश्यप मंडल अध्यक्ष राकेश कश्यप महा प्रधान सचिव भूपेंद्र कश्यप सुनील कश्यप अरुण गंगवार अश्वनी श्रीवास्तव राजेंद्र मौर्य सभी कमेटी साथियों ने मिलकर पुतला फूंका संजय निषाद का वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मारने की धमकी के विरोध में जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कश्यप बरेली यूपी।

रिपोर्टर – परशुराम वर्मा