मेकर्स ने जारी किए ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के नए पोस्टर में अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ और जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ के तौर पर नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर फिल्म के ट्रेलर रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने जारी किए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होगा।


इस फिल्म में कई जाने-पहचाने किरदारों की वापसी हो रही है। यह कहानी चर्चित सीरीज से बड़े पर्दे पर आ रही है। जितेंद्र कुमार ‘बबलू पंडित’ का किरदार निभा रहे हैं, जिसे पहले सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। वह पोस्टर में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ के रोल में दिख रहे हैं, जिनके हाथ में भी गन है। दोनों का यह अंदाज फैंस का पसंद आया है।

Leave a Comment