टीवी अभिनेत्री और भाजपा सदस्य रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक ऐसे वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक नाबालिग लड़की कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती हुई दिखी। शो ‘अनुपमा’ की अभिनेत्री का यह पोस्ट नीट मुद्दे और परीक्षा में गड़बड़ियों से जुड़े हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर चल रही बड़ी बहस के बीच आया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक नाबालिग लड़की का वीडियो सामने आया। वीडियो में लड़की पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती हुई नजर आई। वीडियो शेयर करने वाले एक पोस्ट में बच्ची के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
क्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गांगुली ने लिखा, ‘पीएम का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही होगा! काश वो तानाशाह होते!’
