2026 कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो चुका है. इस मेगा इवेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. खासकर, भारत के मुक्केबाजों ने कमाल कर दिया. इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में कई ऐसे खेल शामिल नहीं थे, जिसमें भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन फिर भी भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 39 मेडल जीते. मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर रहा.
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 10 खेल शामिल थे. कुश्ती, निशानेबाजी, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेल इसमें शामिल नहीं थे, जिनमें भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है. ऐसे में इस इवेंट के आगाज से पहले ऐसा लग रहा था कि शायद इस बार भारत मेडल टैली के टॉप-5 देशों में शामिल नहीं होगा, लेकिन भारत के 122 सदस्यीय दल ने 13 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर मेडल और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया. भारत को चौथा स्थान दिलाने में मुक्केबाजी की भूमिका अहम रही.
