राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 अगस्त को देश युवाओं से बातचीत करेगे. आरएसएस ने बताया कि वह मुंबई में देश के Gen-Z और Gen Alpha को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम ‘इण्डियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस’ की 15वीं वर्षगांठ और उसकी वार्षिक चैंपियनशिप कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस सम्मेलन में देश भर के 100 से अधिक शहरों से 15 से 19 साल के 2,000 से भी अधिक स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे.
IIMUN युवाओं की ओर से संचालित एक मंच है, जो भारत में 275 शहरों और 40 से अधिक देशों में फैला हुआ है. आरएसएस के मुताबिक इस संगठन की स्थापना साल 2011 में हुई थी, जिसे 15 से 24 साल के युवा संचालित करते हैं. इसके अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 7.5 करोड़ से अधिक युवा और 1.5 लाख से अधिक स्कूल-कॉलेज जुड़ चुके हैं.
हाल ही में दिल्ली में हुए प्रदर्शन का मुद्दा सड़क से लेकर संसद तक गूंज रहा है. विपक्ष ने इसे Gen-Z आंदोलन करार दिया था. कांग्रेस समेत विपक्षी दल का कहना है कि Gen-Z ने सरकार को मजबूर कर दिया, इसलिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा. दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 5 बार इंटाग्राम पर Gen-Z से डायरेक्ट बात कर चुके हैं.
