उन्नाव : श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिला

हसनगंज। श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है।

यहाँ द्वितीय बार पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में जबलपुर, मध्य प्रदेश से पधारे परमपूज्य कथा वाचक पंडित रोहित जी महाराज आम जनमानस को संबोधित कर भक्ति और आस्था का प्रोत्साहन कर रहे हैं।

कथा के दौरान संगीत में शिव कथा का रसपान कराया जा रहा है। रुद्राभिषेक का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और कथा शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निर्धारित है।

इस दिव्य आयोजन का मार्गदर्शन सहसंयोजक शैलेंद्र सिंह, अमित पांडे, सचिन गुप्ता, समीर पांडे, राजन तिवारी, रितिक गुप्ता सहित अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों ने समस्त हसनगंज कस्बा वासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पवित्र कथा में सम्मिलित होकर महारुद्राभिषेक का लाभ लें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

श्रावण मास में हो रहे इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। शिव भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

जिला संवाददाता आदर्श द्विवेदी

Leave a Comment