** मिश्रिख/सीतापुर।मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक भव्य नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा का उद्देश्य पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय के विचारों तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिश्रिख विधानसभा प्रभारी सौरभ किशोर ने अपने संबोधन में कहा कि आज़ाद समाज पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की विचारधारा पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ और गांव तक संगठन का विस्तार करें तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।वरिष्ठ मंडल प्रभारी कृष्णा जाटव ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी मजबूती के साथ जुटी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया।सभा में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य डॉ. संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष विश्वदीप चौधरी, भजनलाल प्रियदर्शी, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष-153 श्यामलाल भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज चौधरी तथा वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी रोहित राव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, शिक्षा, संगठन और संविधान की रक्षा को पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में जुटने की अपील की।कार्यक्रम का आयोजन विष्णु राजवंशी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिलपुर सहित पूरे क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।सभा में गांव के बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में पूरी मजबूती के साथ पार्टी को सफल बनाने का संकल्प लिया।अवगतकर्ता:श्यामलाल भारतीविधानसभा अध्यक्ष-153, मिश्रिख (सीतापुर)प्रेस नोट:अफरोज अलीविधानसभा मीडिया प्रभारी, मिश्रिख-153, सीतापुर
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में thedastak24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल पत्रकार की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर thedastak24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|ग्राम आदिलपुर में आज़ाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा सम्पन्न, 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
