यूपी विधान भवन की बदली तस्वीर, मुख्यमंत्री योगी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश में सर्वदलीय बैठक से पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में कई महत्वपूर्ण विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया. इस दौरान विधान भवन की एक नई और आधुनिक तस्वीर देखने को मिली, जिसमें तकनीकी अपग्रेडेशन के साथ-साथ यूपी की विरासत की झलक भी शामिल है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन परिसर में निम्नलिखित प्रमुख कार्यों का उद्घाटन और अवलोकन किया:

विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ.
विधान भवन के भूतल पर स्थित नवीनीकृत कॉरिडोर का उद्घाटन.
विधानसभा के नवनिर्मित और आधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो का शुभारंभ.

Leave a Comment