कन्नौज: हार के सदमे से लाल रंग को नहीं भुला पा रहे मुख्यमंत्री

गुरसहायगंज। पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे की माता के शांतिपाठ कार्यक्रम मे शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे उनके पैतृक ग्राम गौरियापुर पहुंचे । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पूर्व विधायक की दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। उन्होने जनता के बीच पहुंच कर मुलाकात भी की। शुक्रवार को ग्राम गौरियापुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के लाल टोपी वालों के कारनामे काले वाले बयान पर कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री हार के सदमें से उभर नहीं पाए है। इसी लिए उन्हे अब लाल रंग से भी डर लगने लगा है। जबकि लाल रंग क्रांति और भावनाओं का प्रतीक है। धार्मिक व पारिवारिक कार्यों में भी इसी रंग का प्रयोग होता है। खुशी और दुख में यही रंग चेहरे पर दिखता है। लेकिन मुख्यमंत्री भावनाओं को भी नहीं समझ पाते है। काले रंग की टोपी पहनने वालों का सब कुछ काला होता है। उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। फर्रूखाबाद में दो बेटियांें को लटका दिया गया। जबकि सुल्तानपुर मे व्यापारी के साथ लाखों की लूट हो गई। भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। गरीबों की मांग पर सरकार ने सर्किल रेट नहीं बढ़ाया। अपने लोगों को जमीने खरीदवाने के बाद अपने लोगों को फायदा दिलाने के लिए सर्किल रेट बढ़ा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की तर्ज पर ही हरियाणा में चुनाव लड़ा जाएगा। उनका प्रयाग पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का है। कंगना रानावत के जातीय जनगणना वाले बयान पर कहा कि भाजपा मुद्दे बनाने में माहिर है। अपने ही लोगों से बयानबाजी कराकर मामलों को उलझाने का काम करती है। लेकिन जनता सब जान और समझ रही है। इस दौरान पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, अरशद जमाल सिद्दीकी, जयकुमार तिवारी, इंजीनियर अनिल पाल, राज सिंह उर्फ छोटे ठाकुर, डीएम यादव, इंद्रेश यादव, बजरंग सिंह चौहान, कलीम खान, हसीब हसन, मुकीम खान, शाहनिगार सिद्दीकी, रामसेवक बाथम, मयंक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

संवाददाता पूनम शर्मा