बरेली :मन्दबुद्धि मूक बधिर के साथ युवक ने किया कुकर्म

मूक बधिर मंदबुद्धि किशोरी को शोहदा दबोच कर गली से उठा ले गया। उसने अपने खाली पड़े घर में ले जाकर बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। कई घंटे बाद खोजते हुए पहुंचे परिजनों ने आरोपी के घर के कमरे में बेटी को बदहवास हालत में पड़ा हुआ देखा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक भुता के एक गांव के मजदूर परिवार की 16 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। सोमवार की शाम सात बजे किशोरी गांव के पास धार्मिक स्थल पर जा रही थी। गली में घात लगाए बैठे गांव का नन्नोह उर्फ सरजन ने किशोरी को दबोच लिया। वह उसे अपने खाली पड़े घर में ले गया। जहां उसने किशोरी को बंधक बनाकर रेप किया। रेप के बाद वह किशोरी को बेहोशी हालत में घर के कमरे में पड़ा छोड़कर भाग गया। देर रात तक किशोरी वापस घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसे गांव में खोजने के लिए निकल पड़े। पूरे गांव में खोजने के बाद परिवार के लोग बंद घर में पहुंचे। किशोरी के कमरे में सिसकने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोला तो वह बेटी को देखकर दंग रह गए। बदहवास हालत में अर्धनग्न अवस्था में किशोरी को देखकर चीख पुकार मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भेजा। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। लेकिन वह फरार हो गया। भुता इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अब मूक-बधिर स्कूल के टीचर की मदद से किशोरी के बयान दर्ज करेगी।