पीलीभीत :धान खरीद में अनियमियता एवं लापरवाही मिलने पर केन्द्र प्रभारी के विरूद्व की जायेगी कड़ी कार्यवाही-जिलाधिकारी।



पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता धान खरीद कार्यशाला का आयोजन गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित की गई। कार्याशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में धान खरीद 01 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ की जायेगी तथा सभी केन्द्र प्रभारियों को क्रय नीति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी प्रातः 9 से 5 बजे तक केन्द्र खोलेगें तथा केन्द्र पर आने वाली महिला किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खरीद की जायेगी। उन्होंने बताया कि समस्त पंजीकृत समितियों द्वारा लघु एवं सीमान्त किसानों से ही धान का क्रया किया जायेगा। किसान बन्धु किसी भी धान क्रय केन्द्र पर अपना धान बेच सकते है। समस्त क्रय केन्द्रों पर बैनर, बाल पेटिंग, समस्त उपकरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किये जाये।
जिलाधिकारी ने उपस्थित धान क्रय एजेसिंयो के अधिकारियों को कडे़ निर्देश देते हुये कहा कि निर्धारित समय के अन्दर यदि कोई क्रय केन्द्र बन्द पाया गया तो सम्बन्धित केन्द्र प्रभारी के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में किसान को पीडित नही किया जायेगा यदि किसी किसान भाई का धान निरस्त किया जाता है तो उसकी मय फोटो सहित रिपोर्ट आख्या लगाई जाये। किसी भी में धान की खरीद सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जिला प्रबन्धकों के साथ प्रगति समीक्षा की बैठक की जायेगी तथा साप्ताहिक प्रगति समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं हुई तो सम्बन्धित जिला प्रबन्धक व खाद्य विपणन अधिकारी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जायेगी। सभी मार्केटिंग इस्पेक्टर, किसान सहायक की पूर्ण जिम्मेदारी होगी कि अपने सम्बन्धित केन्द्र पर लक्ष्य के अनुरूप खरीद सुनिश्चित कराये। उन्होंने सभी केन्द्र प्रभारी जिला प्रबन्धकों व अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के खरीद की जायेगी। यदि कही अनियमित्ता पाई जाती है तो सम्बन्धित जिला प्रबन्धक व केन्द्र प्रभारी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कल शाम तक सभी जिला प्रबन्धक केन्द्र से सम्बन्ध, भार वाहनों के नम्बर, चालक के मोवाइल नम्बर की सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें और प्रातः 9 बजे समस्त केन्द्र प्रभारी केन्द्र खोलते हुये सम्बन्धित प्रधान व लेखपाल के साथ फोटो खिचाकर भेजना सुनिश्चित करेगें तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने क्षेत्र में पडने वाले सभी क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया जाये।
प्रत्येक धान खरीद केन्द्र पर 02 इलेक्ट्रानिक कांटा, 01 नमीमापक यंत्र, विनोइंग फैन एवं डबल जाली का छलना एवं बोरी की व्यवस्था पहले से करना सुनिश्चित कर लें तथा धान क्रय केन्द्र पर आने वाली महिला किसानों का धान वरीयता पर क्रय किया जायेगा और धान क्रय केन्द्र पर किसानों के लिए पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था भी कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य गे्रड ए रू0- 1888.00 व काॅमन धान का रू0- 1868.00 घोषित किया गया है और जनपद में कुल 166 धान क्रय केन्द्र पर खरीद की जायेगी। जिनमें खाद्य विभाग 23, पीसीएफ के 27, भारतीय खाद्य निगम के 03, पीसीयू के 42, नेफेड के 15, एन0सी0सी0एफ0 के 04 सहित अन्य क्रय केन्द्र बनाये गये है। उन्होने कहा कि किसान पूर्व वर्षो की भांति धान विक्रय हेतु आॅनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है और इसके लिए किसान अपने स्मार्ट फोन अथवा साइबर कैफे एवं जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से पंजीकरण करा सकते है तथा जिन कृषकों ने गेंहू खरीद में पंजीकरण करा चुके है उन्हें नवीन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह, जिला विपणन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मण्डी सचिव, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, राईस मिलर एसोशियशन के सदस्य, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, सहित अन्य सम्बधित एजेसिंयों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत