फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 अक्टूबर 2025 स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फतेहगढ़ में आज 36वीं मण्डलीय माध्यमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वात्सला अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी और विशिष्ट अतिथि श्रीमती मिथलेश सरस्वती ने प्रतिमा का माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य अनिल सिंह एवं सह संयोजक श्री योगेश निपाठी और श्रीमती सुमन त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत बैज पहनाकर और माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम में कनौडिया बालिका इण्टर कॉलेज, सिटी गर्ल्स इण्टर कॉलेज और एस.ए.के. पी. 20 कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि के साथ जिलाविशेष शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र पाल सिंह, कर्मवीर यादव और श्री अतुल दास ने खेल प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ के परिणाम इस प्रकार रहे:
1. अर्पित यादव – कानपुर देहात
2. प्रशान्त – कन्नौज
3. अभिषेक – इटावा
प्रतियोगिता में छह जिलों के लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें औरैया, इटावा, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद जिले के विद्यार्थी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता अगले तीन दिनों तक चलेगी। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव श्री अतुल दास, प्रधानाचार्य श्री इंटू मिश्रा, श्रीमती दीपिका राजपूत, एस्तर रोज दयाल, सुमन त्रिपाठी, श्री दिनेश वर्मा, प्रेमपाल सिंह, कोकेन्द्र सिंह, शिवोम व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
