आज दिनांक 24/02/2026 को लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने धरना प्रदर्शन किया जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह यादव ने भाग लिया और उनका जनपद में जगह जगह स्वागत किया गया इसके उपरान्त सभी पदाधिकारी किसानों के साथ सदर तहसील फर्रुखाबाद पहुंचे जिसमें बोलते हुये बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में जो जमीनें जा रही है उसका सर्किल रेट बाजार भाव का चार गुना दे सरकार नहीं तो फर्रुखाबाद का किसान जमीनें नहीं देगा और इस बावत…
Day: February 24, 2026
फर्रुखाबाद:लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण पर भाकियू (टिकैत) का धरना, “किसानों की मर्जी के बिना जमीन नहीं” — बिजेंद्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आज जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने भाग लिया। जनपद में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी पदाधिकारी किसानों के साथ सदर तहसील फर्रुखाबाद पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए बिजेंद्र सिंह यादव ने स्पष्ट कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों का मुआवजा सरकार बाजार भाव का चार गुना सर्किल रेट के…
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की सख्त समीक्षा, बैंकों को युद्धस्तर पर ऋण वितरण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 उ0प्र0 शासन के शासनादेश संख्या 49/2024/1650/477/18-02-2024 दिनांक 04.10.2024 के क्रम में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की साप्ताहिक समीक्षा शासन स्तर पर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा लगातार की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजनान्तर्गत जनपद में प्रगति अत्यंत खराब पाए जाने तथा बैंक शाखाओं द्वारा निरस्त किए गए आवेदनों पर पुनर्विचार एवं लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य…
फर्रुखाबाद:संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत का डीएम ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज संकिसा वसंतपुर नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं…
फर्रुखाबाद:थाना मेरापुर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने थाना मेरापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना एवं बंदी गृह का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित…
फर्रुखाबाद:खिमसेपुर नगर पंचायत का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जनसुनवाई व स्वच्छता व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को खिमसेपुर नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, जन्म–मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था, निर्माण कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित जनसुनवाई व्यवस्था का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के…
बांदा: सांप्रदायिकता व धार्मिक उन्माद को लेकर यादव महासभा के लोगों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाई जाने की मांग,यादव महासभा के लोगों ने की। सांप्रदायिकता व धार्मिक उन्माद को लेकर यादव महासभा के लोगों ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। जाति विशेष पर फिल्म बनाकर सामाजिक विस्फोट करने का माहौल बनाया जा रहा है। फिल्म मे यादव लड़की और मुस्लिम लड़के का किरदार होने से जाहिर की आपत्ति। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म लव जिहाद की ओर कर रही है इशारा। सेंसर बोर्ड से फिल्म के रिलीज होने पर रोक लगाई जाने की करी मांग। देश के…
बांदा:उजरेहटा और सुरौली में निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर, जनस्वास्थ्य की दिशा में सराहनीय पहल
जनपद बाँदा के ग्राम उजेहटा और सुरौली स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर के सौजन्य से मंगलवार को निःशुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर श्री रामजानकी मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नेत्र जांच कराई।कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नि:प्रदेश सह संयोजक स्वतंत्र साहू (मरौली) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं से…
फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने अचल प्रताप सिंह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जिला कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता अचल प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने उन्हें पार्टी की टोपी एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया तथा लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जलपान की व्यवस्था भी की गई और सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन…
औरैया:ऐरवा कटरा के मुकटपुर में ‘सम्राट अशोक क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य शुभारंभ
ऐरवा कटरा (रघुनाथपुर): विकासखंड ऐरवा कटरा के अंतर्गत आने वाले मौजा रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान विनय शाक्य (लालू) ने युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल की है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने मजरा मुकटपुर में आयोजित ‘सम्राट अशोक क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद ग्राम प्रधान विनय शाक्य केवल मुख्य अतिथि तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने खेल की पिच पर उतरकर सभी को चकित कर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला और बल्ले से…
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने थाना प्रभारियों का किया स्थानांतरण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 23 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़ द्वारा थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। जारी प्रेस नोट के अनुसार दो थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार म०उ०नि० सोनू शाक्य (पीएनओ-152423421) को थानाध्यक्ष अमृतपुर के पद से स्थानांतरित कर महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है। वहीं म०उ०नि० रक्षा सिंह (पीएनओ-182262496), जो अब तक महिला थाना की थानाध्यक्ष थीं, को…
फर्रुखाबाद में पत्रकार सम्मान समारोह: एकता और सम्मान का भव्य संगम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत एवं विश्व हिंदू महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दाल-बाटी कार्यक्रम के अंतर्गत पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जनपद के बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं सनातन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन ने एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया। इस आयोजन के मुख्य संयोजक एवं दोनों संगठनों के जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला रहे। उनके नेतृत्व और विशेष प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।…
प्रयागराज:चकबंदी चौपाल लगाकर लोगों की भूमि सम्बन्धी शिकायतों का किया जाएगा निस्तारण
चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में “ग्राम चौपाल” लगाकर लोगों की भूमि सम्बन्धी शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया जाएगा। अधिकारी “ग्राम चौपाल” में उपस्थित रहकर भूमि सम्बन्धी मामलों को सुनकर निस्तारण करेगें । इन ग्राम चौपाल में चकबंदी सम्बन्धी कोई समस्या है तो चौपाल में किसान बता सकते है जिससे उक्त समस्या का निस्तारण किया जा सके। बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी संजीव कुमार ने बताया कि 23 फरवरी से 28 फरवरी के बीच गाँवो में चकबंदी चौपाल लगायी जाएगी । 23 फरवरी को…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी आयोजित, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जनपद में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानों से आए प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला एवं साइबर अपराधों में तत्पर कार्रवाई तथा संवेदनशील मामलों…
फर्रुखाबाद:होली, रमजान व ईद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 आगामी होली, रमजान एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की तथा पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों को लेकर किसी प्रकार का विवाद न हो। किसी भी नई जगह पर होलिका दहन की अनुमति नहीं होगी और कोई भी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही…
फर्रूखाबाद:कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में शीतगृह भंडारण शुल्क पर बैठक, 2026 के लिए दरें यथावत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद के शीतगृह स्वामियों, प्रबंधकों एवं आलू उत्पादक कृषकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शीतगृह भंडारण शुल्क निर्धारण एवं कृषकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान शीतगृह एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2025 में निर्धारित भंडारण शुल्क— सामान्य आलू के लिए ₹240 प्रति कुंतल तथा आइसोप्रोपेनॉइल एन-(3-क्लोरोफिनॉइल) कार्बामेट (CIPC) ट्रीटेड चैम्बर…
फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण: लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा विभिन्न पटलों पर संचालित कार्यों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक पटल पर लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और…
फर्रुखाबाद:राजेपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजेपुर में पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया डायरिया रोकथाम का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में गांधी ब्लॉक राजेपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय राजेपुर में सोमवार को “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर, रोल प्ले और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समुदाय में डायरिया रोकथाम एवं प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय की 66 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा-7 की प्रियंका ने प्रथम, कक्षा-8 की सुप्रिया ने द्वितीय और कक्षा-8 की हिमशी ने तृतीय स्थान प्राप्त…
फर्रुखाबाद:गैंगस्टर एक्ट के तहत 26.51 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, गैंग लीडर जुबैर खान पर बड़ी कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की है। कोतवाली कायमगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 348/2025, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैंग लीडर जुबैर खान एवं उसके सहयोगियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित चल एवं अचल संपत्तियों को धारा 14(1) के तहत कुर्क किया गया है। कुर्क की गई…
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति की बैठक संपन्न, वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर विस्तृत मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 फरवरी 2026: कायमगंज रोड, कुइयांबूट बाईपास पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) की वार्षिक उत्सव की तैयारी बैठक आज सायं 5:00 बजे जिला सचिव संजय शाक्य के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आगामी वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा और मुख्य आकर्षण बैठक में तय किया गया कि वार्षिक उत्सव का आयोजन सादगी, गरिमा और सामाजिक मूल्यों…
