फर्रुखाबाद: स्कूल जा रहे 3 भाई-बहनों को ट्रक ने रौंदा: फर्रुखाबाद में बाइक को 50 मीटर घसीटा, मां शव से लिपटकर रोई

फर्रुखाबाद | गुरुवार सुबहफर्रुखाबाद में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई और उसकी दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। यह हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नबीगंज रोड पर हुआ।विस्तार से पूरा मामला:मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ नगला गांव निवासी राजन (19) अपनी चचेरी बहन काजल (15) और सेजल (12) को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। काजल कक्षा 10 और सेजल कक्षा-6 की छात्रा थी।इसी दौरान, सामने से आ रहे तेज रफ़्तार मिनी ट्रक (डीसीएम) ने बाइक को टक्कर मार…

हरदोई : सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने बालों पर अभी तक नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

सवाजपुर :एक सप्ताह पहले एक नाबालिक लड़के दिव्यांशु कुशवाहा के द्वारा एक पोस्ट किए जाने को लेकर कुछ अराजक तत्वों ने सैकड़ो लोगों को एकत्रित कर पुलिस प्रशासन पर इतना दबाव बनाया की नाबालिक लड़के को तहसील से अपनी जमानत तक करनी पड़ी खैर दिव्यांशु कुशवाहा की पोस्ट इतनी गलत भी नहीं थी इससे भी ज्यादा घटिया पोस्टे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है थाना सवायजपुर की चौकी रूपापुर में सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा कर जाति सूचक मां बहन की गाली देकर संबोधित किया गया फेसबुक पर भी…

फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय मासूम आशुतोष लापता, परिजन परेशान – पुलिस ने की खोज में मदद की अपील।

फर्रुखाबाद:(द। द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र ग्राम कोरीखेड़ा से एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी कोरीखेड़ा, दिनांक 10 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे से लापता है। परिवार और पुलिस उसकी लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लापता बच्चे की लंबाई लगभग 4 फीट 6 इंच, रंग सांवला है। घटना के समय उसने लाल रंग का कोट, नीली…

लखनऊ:कफ सिरप की निगरानी पर FSDA सख्त, 28 जिलों में 128 प्रतिष्ठानों पर FIR 

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश में कफ सिरप के अवैध भंडारण और बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में FSDA की कमिश्नर IAS डॉ. रौशन जैकब ने स्पष्ट किया कि कोडीन रखना या बेचना अपने आप में अपराध नहीं है, लेकिन यदि इसकी खरीद-फरोख्त के वैध और पूर्ण दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो यह गैरकानूनी माना जाएगा। डॉ. रौशन जैकब ने यह भी साफ किया कि मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौतों का…

फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी की मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों से तेल व अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस तथा ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तेल व अन्य सामान बरामद हुआ है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा…

वाराणसी कमिश्नरेट की साइबर जागरूकता कार्यशाला में डीजीपी राजीव कृष्ण का संबोधन

वाराणसी:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने वाराणसी कमिश्नरेट में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यशाला में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों, उनसे बचाव और आमजन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि डिजिटल दुनिया अवसरों से भरी हुई है, लेकिन साथ ही इसमें जोखिम भी मौजूद हैं। लोभ, लापरवाही और भय ही साइबर अपराधों को जन्म देते हैं। यदि नागरिक सजग और जागरूक रहें, तो…

फर्रुखाबाद:भारती कृषक एसोशिएशन (अराजनैतिक) ने अवैध कब्जों व किसान समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 भारती कृषक एसोशिएशन (अराजनैतिक) द्वारा तहसील कायमगंज अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में राजकीय भूमि पर अवैध कब्जों, किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एसोशिएशन ने इन मामलों को जनहित से जुड़ा बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। एसोशिएशन के अनुसार राजस्व ग्राम भगौतीपुर, तहसील कायमगंज में स्थित एक नान-जेडए श्रेणी की राजकीय भूमि पर वर्ष 2007 से अवैध कब्जा किया गया है। यह भूमि मुख्य मार्ग से सटी, सरकारी विद्यालय के उत्तर दिशा में स्थित…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना राजेपुर में बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा विशेष दल थाना राजेपुर द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना संकोच सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का…

फर्रुखाबाद: सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए चार मुकाबले

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 माननीय सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के तहत आज कुल चार मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पहला मैच पहला मुकाबला विनीत श्री एवं भट्टा चंद्रावती इंटर कॉलेज, करनपुर के मध्य खेला गया। मैच का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर विनीत श्री ने पहले बल्लेबाजी करते…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने 10 हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 12 बोर का खोखा कारतूस बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 10 दिसंबर 2025 को पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामिया व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। थाना कमालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 400/2025, धारा 103(1)…

बदायूं: वरिष्ठ पत्रकार संतोष शाक्य ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखी शिकायत, निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

बदायूं:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के निमंत्रण पर आयोजित एक समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार संतोष शाक्य ने अपने साथ हुई गंभीर घटना को लेकर विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान संतोष शाक्य ने पांच पृष्ठ का लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए सनराइज अस्पताल के मैनेजर एवं भीम आर्मी के उपाध्यक्ष सुहेल खान द्वारा किए गए कथित हमले, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग के रवैए, तथा आरोपी के आपराधिक कृत्यों की जानकारी दी।…

बिहार में क्यों हारा महागठबंधन? अखिलेश यादव ने बताई कहानी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल नीत महागठबंधन की हार पर बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने कहा कि यूपी, बिहार नहीं है. हम यूपी में पूरी तरह से तैयार हैं. बिहार के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि मैंने खुद बिहार में प्रचार किया लेकिन मुझे कहीं नहीं लगा कि महागठबंधन हार रहा है. मुझे लगा कि तेजस्वी सीएम बनेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा ही नहीं था कि तेजस्वी हार जाएंगे. अखिलेश ने कहा कि ईवीएम में भी…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली कैबिनेट बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है. कैबिनेट ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है. यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी. यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन…

200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. दमदार शुरुआत के बाद इसका ओपनिंग वीकेंड भी बमफाड़ रहा था और स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत आदित्य धर निर्देशित ये फिल्म अब वीकडेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब हो रही है और हर दिन धुआंधार नोट छाप रही है. हालांकि इस फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट देखी गई लेकिन मंगलवार को इसने अपने कारोबार में फिर ग्रोथ दिखाई और शानदार कलेक्शन किया. वहीं अब बुधवार को भी ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर…

रवि किशन के बेटे का चश्मे वाला लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स बोले भोजपुरी हैरी पॉटर

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्टर रवि किशन इन दिनों अपने बेटे सक्षम शुक्ला की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक इवेंट में पापा और बेटा साथ नजर आए, जहां सक्षम का सिंपल लुक और स्माइल लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं. सक्षम को देखकर कई यूजर्स उनका कम्पैरिजन मशहूर किरदार हैरी पॉटर से कर रहे हैं. कमेंट्स में लोग लिख रहे हैं कि वे ‘भोजपुरी का हैरी पॉटर’ लग रहे हैं,…

टेस्ट फॉर्मेट में कैसा रहा टीम इंडिया के लिए ये साल? पढ़ें

—-भारत ने साल 2025 में कुल 10 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उसने 4 मैच जीते, जबकि 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इनके अलावा, एक मैच ड्रॉ रहा. इस वर्ष भारत ने इंग्लैंड दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीरीज ड्रॉ करवाई. इसके अलावा, वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. आइए, इस वर्ष सीरीज-दर-सीरीज भारत के प्रदर्शन को देखते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच के साथ इस साल की शुरुआत की. नवंबर-दिसंबर 2024 में टीम इंडिया इस टीम के खिलाफ शुरुआती…

जयसवाल ने सुनाया पहले वनडे शतक का दिलचस्प किस्सा, आप भी समझें

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने विशाखापत्तनम वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदते हुए 9 ना सिर्फ मैच जीता था, बल्कि तीन वनडे की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. यह जायसवाल के वनडे करियर का पहला शतक था. इस शतक के साथ ही जायसवाल उन भारतीय बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. वहीं इस शतक को लेकर जायसवाल ने कहा कि उनका बचपन से सपना था कि वह भारत…

फर्रुखाबाद :ग्राम पंचायत पिपरगांव में छात्र-छात्राओं ने किया स्वास्थ्य सर्वे

ग्राम प्रधान कुंदेश यादव के सहयोग से मेजर एस डी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत पिपरगांव में घर-घर जाकर स्वास्थ्य का सर्वे किया नेशनल हेल्थ पॉलिसी 2017 में यह तय किया गया था कि 31 दिसंबर 2025 तक हम सबको स्वास्थ्य मोहिया कराएंगे और इसी बीच में उन्होंने बाल मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने का एक लक्ष्य उठाया थाऔर सभी को टीकाकरण होना है ऐसा लक्ष्य उठाया था ऐसे तमाम लक्षण के ऊपर एक सर्वे मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेद महाविद्यालय…

प्रयागराज: जनपद न्यायाधीश ने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दिनांक 13.12.2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे व दिनेश कुमार गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/एडीजे सहित…

प्रयागराज: आम की सघन बागवानी में करें कैनोपी प्रबंधन-डॉ वीरेंद्र सिंह

औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरोबाग प्रयागराज में माली प्रशिक्षण के प्रायोगिक सत्र में डॉ वीरेंद्र सिंह मुख्य उद्यान विशेषज्ञ द्वारा आम के कैनोपी प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया गया कि आम के 6 माह के पौधे हो जाने पर नीचे से 60 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर पहली कटाई करते हैं और पौधे के विपरीत दिशाओं की तीन शाखाओं को बढ़ने देते हैं इसके फिर 6 माह बाद पुनः से दूसरी कटाई करते हैं और फिर तीन शाखाओं को आगे बढ़ने देते हैं जो शाखाएं अंदर जाती हैं उनको…