फर्रुखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर कलेक्ट्रेट में राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शनिवार को सायं 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जनपद के समस्त राष्ट्रीय व राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि आज दिनांक…

फर्रुखाबाद: थाना फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा #MissionShakti5 के अंतर्गत चलाया गया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद: ( द‌ दस्तक 24 न्यूज़ ) 06 दिसंबर 2025, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किए जाने का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090…

फर्रुखाबाद: MissionShakti5 के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद: ( द दस्तक 24 न्यूज़ ) 06 दिसंबर 2025, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध व उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5: थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाया जागरूकता अभियान।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित महसूस कराना है। पुलिस टीम ने जनचौपालों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, महिला अपराध के आरोपी को मिली सजा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसंबर 2025 पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” एवं “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को महिला अपराध से जुड़े एक मामले में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपी को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ में पंजीकृत मु0अ0सं0 348/2019 धारा 294 भादवि से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त अमन सिंह पुत्र गुड्डू सिंह, निवासी खलौर, थाना हसायपुर, जनपद हरदोई के विरुद्ध त्वरित विवेचना उपरांत आरोप…

एचटी समिट में बोले पीएम मोदी दुनिया में जब सुस्ती, हम लिख रहे ग्रोथ की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत में हो रहा परिवर्तन अब केवल संभावनाओं की बात नहीं है, बल्कि यह बदलते हुए जीवन, बदलती हुई सोच और बदलती हुई दिशा की सच्ची गाथा है’. एचटी समिट में ‘ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो’ थीम पर पीएम मोदी ने 21वीं सदी के बीते 25 सालों के वैश्विक परिदृश्य पर बात की. इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की. पीएम मोदी ने 21वीं सदी के बीते 25 सालों के वैश्विक परिदृश्य पर बात की. उन्होंने…

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड

कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में चार-चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी पारी को 270 रनों पर समेट दिया. कुलदीप ने चार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाते हुए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. कुलदीप अब ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं. कुलदीप ने ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 4-विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों को…

रामदास अठावले ने साधा निशाना : संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में

दिल्ली में संविधान को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस उस समय और तेज हो गई जब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी के संविधान खतरे में वाले बयान पर सीधा हमला बोला। अठावले ने कहा कि देश का संविधान सुरक्षित है और किसी खतरे में नहीं, बल्कि असली खतरे में कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को बिना आधार और तथ्यहीन बताया। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और ज्यादा मजबूत हो रहा है। उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी जनता को गुमराह…

गायक जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच अब अंतिम चरण में?

असम के लोकप्रिय संगीतकार और सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। असम पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) 12 दिसंबर को इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी। जांच एजेंसियों ने पिछले दो महीनों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अब केस एक महत्वपूर्ण दिशा की ओर बढ़ रहा है। 19 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) में हिस्सा लेने गए जुबीन गर्ग की समुद्र…

रोहित शर्मा के 20 हजार रन, रचा इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है. विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए हैं. रोहित ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 505वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15वें ओवर में इतिहास रचा. रोहित के अब टेस्ट, वनडे और…

‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, दूसरे दिन फिल्म ने कितने कमाए पैसे

रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। वीकेंड की शुरुआत में मिली शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म दूसरे दिन भी जोश के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म की रिलीज से पहले कहा जा रहा था कि इसका पहला दिन 18-20 करोड़ के आसपास रहेगा, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इन सभी अनुमानों…