प्रयागराज: थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-118/2025 धारा-137(2)/87/142/64(2)m भा0न्या0सं0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम गोपालपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-25.08.2025 को जनपद जौनपुर स्थित कटवार बाजार के पास से गिरफ्तार…

प्रयागराज: गंगा नदी का जलस्तर , बाढ का परिदृश्य

प्रयागराजदिनांक-26.08.2025समय सायंकाल 04.00 बजे जनपद प्रयागराज में बाढ का परिदृश्य जलस्तरगंगा नदी का जलस्तर- 1. फाफामउ- 82.00(+58) (4 hrs)2. छतनाग- 82.56(+20) (4 hrs)गंगा नदी का खतरे का बिन्दु. 1. फाफामउ-84.738 मी02. छतनाग-84.738 मी0गंगा नदी का अधिकतम जलस्तर.1. फाफामउ-87.980 मी02. छतनाग-88.030 मी0यमुना नदी का जलस्तर-1. नैनी- 83.18(+18) (4 hrs)यमुना नदी का खतरे का बिन्दु. 84.738 मी0यमुना नदी का अधिकतम जलस्तर.नैनी- 87.990 मी0 प्रभावित वार्डध्मोहल्ला . 07सदर-0 5- कछार मऊ, मऊ सरैया, राजापुर देह माफी, बघाड़ा, नेवादा।फुलपुर-02-सोनौटी, बदरा, । ऽ ऐसे परिवार जो राहत शिविर में निवास कर रहे है-49ऽ ऐसे परिवार…

फर्रुखाबाद:बासमती चावल उत्पादन हेतु 11 कीटनाशकों पर रोक, निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 बासमती चावल के कीटनाशी अवशेषमुक्त उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा कदम उठाया है। शासन ने बासमती चावल की खेती में प्रयोग होने वाले 11 कीटनाशकों की बिक्री, वितरण और उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 1 अगस्त 2025 से आगामी 60 दिनों के लिए प्रभावी रहेगा। जिला कृषि रक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद के अनुसार, कीटनाशी अधिनियम 1968 की धारा 27(1) के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है। प्रतिबंधित कीटनाशकों में ट्राइसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन,…

रायबरेली:सात बच्चों की मां, तीन लाख रुपए लेकर भांजे संग हुईं फरार

रायबरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से अपने गांव में निर्माणाधीन घर की छत डलवाने निकली सात बच्चों की मां सीमेंट बालू सरिया के तीन लाख रुपये लेकर 15 वर्ष छोटे भांजे संग फरार हो गई है। परेशान पति ने सात बच्चों के साथ कोतवाली पहुंच कर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामला महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अचली गांव का है। यहां का रहने वाला राजकुमार दिल्ली के एक फार्म हाउस में माली का काम करता हैं। उसकी…

प्रयागराज:जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को मुण्डेरा स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट के वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट का भण्डारण सुरक्षित ढंग से पाया गया। उन्होंने वहां पर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, सुरक्षा व्यवस्था तथा बारिस के दृष्टिगत कक्षों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वेयर हाउस में सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, चकबन्दी विभाग के अधिकारी सहित निर्वाचन से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार…

लखनऊ :सप्त सुरम ट्रस्ट तिनक धिन बीट्स कैरियोके सिंगिंग कॉन्टेस्ट लखनऊ के विजेता रहे आकर्ष सूर्यवंशी दूसरे स्थान पर सानिया सिंह और तीसरा स्थान शफाक जाफ़री ने लिया

लखनऊ :सप्त सुरम ट्रस्ट के द्वारा आयोजित कैरियोके सिंगिंग कॉन्टेस्ट का ऑडिशन अवध स्टूडियो चार बाग में सम्पन्न हुआ । जिसमें 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टॉप 15 फाइनलिस्ट का सेलेक्शन हुआ और इसका फाइनल बुद्धा रिसर्च ऑडिटोरियम में 24 अगस्त 3.00 बजे से रात 9:30 बजे तक संपन्न हुआ । टॉप 15 फाइनलिस्ट हिमांशु शुक्ला ,सानिया सिंह, आकर्ष सूर्यवंशी, रितेश त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी ,शफाक जाफ़री, अथर्व जोशी, अक्षय प्रताप सिंह,रूपेश विश्वकर्मा, सुनील टूटेजा, अभिषेक सक्सेना,मनीष टंडन, राजीव नमन ,मनोज मौर्या, सुब्रुतो राय।कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्मती वंदना के…

बारिश में स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें

बरसात का मौसम चल रहा है। देश के प्रत्येक हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, हालांकि इस बारिश में भी लोगों का काम नहीं रुक रहा है। लोग काम के लिए घरों से बाहर जा रहा है। बरसात के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भीग जाते हैं और साथ में हमारा फोन भी भीग जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। तो आइए जानते हैं बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या…

लखनऊ:आईपीएस अफसर एम.के. बशाल का तबादला, बने डीजी होमगार्ड उत्तर प्रदेश।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अफसर एम.के. बशाल (बैच 1990) का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अब तक वह डीजी, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। सरकार ने उनका तबादला करते हुए उन्हें पुलिस महानिदेशक (डीजी) होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर तैनात किया है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने यह निर्णय प्रशासनिक कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए लिया है। एम. के. बशाल को एक कड़े अनुशासनप्रिय और अनुभवी अधिकारी के रूप में जाना जाता…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 5 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसको मिली नई जिम्मेदारी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस फेरबदल में डीजी से लेकर डीआईजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। तबादले इस प्रकार हैं – 1. आईपीएस एम.के. बशाल (RR-1990) अब तक पुलिस महानिदेशक, यूपी पावर कॉर्पोरेशन लि., लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस महानिदेशक/महासमादेशक, होमगार्ड, लखनऊ बनाया गया है। 2. आईपीएस जय नारायण सिंह (RR-1994) अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सीतापुर के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, यूपी…

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने सुनी जनता की समस्याएँ, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जिले के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने फर्रुखाबाद स्थित आवास पर क्षेत्र से आए जनमानस की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लिया। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्रीय जनता ने सांसद के इस जनसंपर्क कार्यक्रम की…

फर्रुखाबाद:छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, अवयस्क वाहन चालकों पर होगी सख्त कार्यवाही

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार सेंट पॉल्स ब्राइटन एकेडमी, बंधा बंधौआ नेकपुर फतेहगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, डायरेक्टर श्री रोजीशन विश्वासी, प्रबंधिका श्रीमती रोहतानी विश्वासी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ, कर्मचारी तथा चालक/परिचालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। एआरटीओ-प्रवर्तन ने बच्चों को…

लखनऊ में INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का भव्य स्वागत।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 INDIA गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस (सेवानिवृत्त) बी. सुदर्शन रेड्डी का आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनीय़ा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी नेताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद जस्टिस रेड्डी ने कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर…

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया रोजगार महाकुंभ-2025 का शुभारंभ।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 अगस्त 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन रोजगार’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार महाकुंभ-2025 का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर श्रम न्याय सेतु पोर्टल, औद्योगिक न्यायाधिकरण की वेबसाइट एवं ई-कोर्ट पोर्टल का भी…

Bigg Boss 19: पहले ही दिन घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट! अमाल मालिक ने परिवार से रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी ?

बिग बॉस 19 का आगाज 24 अगस्त को हो चुका है और पहले एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट का धमाकेदार स्वागत करने के बाद बिग बॉस घरवालों का पहला दिन शुरू हो चुका है। दूसरे एपिसोड की शुरुआत में ही बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा जिसे रूम नहीं मिलेगा। सभी ने मिलकर मृदुल का नाम लिया और उन्हें पहले ही दिन बेडरूम से बाहर सोना पड़ा। हालांकि एपिसोड के खत्म होने तक एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया और फरहाना भट्ट को बाहर जाना…

जिसे पिता की तरह मानते हैं सलमान खान, उसी ने सुपरस्टार को कहा माधुरी दीक्षित का बेटा ?

सलमान खान ने माधुरी दीक्षित के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. दोनों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास भी रचा है. 90 के दशक में दोनों को साथ देखना फैन्स को काफी पसंद था. सलमान और माधुरी उस समय की सुपरहिट जोड़ी हुआ करती थी. लेकिन एक बार एक फिल्म के गाने के लॉन्च के दौरान सलमान और माधुरी दोनों वहां मौजूद थे, उसी बीच एक दिग्गज सुपरस्टार ने सलमान को माधुरी का बेटा कह दिया. इस दिग्गज एक्टर को सलमान अपनी जिंदगी में पिता का…

मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को ‘पाखंडी’ कहा ?

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एशिया कप 2025 से कुछ हफ्ते पहले भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर पर एक बार फिर निशाना साधा है. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद, दोनों देश इस टूर्नामेंट में भिड़ने वाले हैं. हालांकि, तिवारी ने गंभीर को ‘पाखंडी’ करार दिया है और कहा है कि गंभीर ने पहले कहा था कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए. तिवारी ने गंभीर को मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने और इस मामले पर कड़ा रुख अपनाने की चुनौती…

शुभमन गिल की बैटिंग से दुखी होकर कोच के पास रोते हुए पहुंचा था ये क्रिकेटर ?

भारतीय क्रिकेट में इस समय शुभमन गिल का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। वह इसके हकदार भी हैं क्योंकि उनका बल्ला बिना किसी परेशानी के रनों की बारिश कर रहा है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया। एशिया कप के लिए उन्हें टी20 टीम की उप-कप्तानी सौंपी गई। उनकी बल्लेबाजी कई लोगों के लिए परेशानी बनी और इससे परेशान एक क्रिकेटर ने कोच की मदद मांगी थी। इस गेंदबाज ने खुलासा किया है कि उनके लिए गिल को आउट करना नामुमकिन सा…

फर्रुखाबाद:पीसीएफ जिला प्रबंधक विपिन कुमार निलंबित।

फर्रुखाबाद:(दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जिले से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। पीसीएफ (प्रारंभिक कृषि सहकारी संघ) जिला प्रबंधक विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी समितियों पर खाद (उर्वरक) की आपूर्ति समय से नहीं की, जिससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई समितियों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। मामले की जांच के…

सीतापुर:उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय नाथ निलंबित।

सीतापुर:(दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय नाथ को निलंबित कर दिया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ गंभीर लापरवाही और विभागीय कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से डॉ. विजय नाथ के कार्यों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जांच के बाद शासन ने यह कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। फिलहाल आगे की विभागीय…

फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस ने हत्या के आरोपी को आला-ए-कत्ल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मु0अ0सं0 272/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र स्व. परशुराम उर्फ परसराम निवासी कुतुबपुर बघार मौजा भूलनपुर चिरपुरा, हुसैनगंज थाना…