राज्य निर्वाचक आयोग उ0प्र0 लखनऊ की अधिसूचना के क्रम में जनपद कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का निम्नांकित समय सारिणी के अनुसार वृहद् पुनरीक्षण किया जायेगा।

जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मेधा रूपम ने अवगत कराया है कि किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक-पृथक तथा समानान्तर चलेगी इसकी अवधि 18 जुलाई से 13 अगस्त 2025 तक, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण्या एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार…

प्रयागराज : जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण की जिओ टैगिंग कराते हुए उसे हरितिमा एप अपलोड किए जाने की प्रगति की समीक्षा की

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के तहत कराये गये वृक्षारोपण की जिओ टैगिंग कराते हुए उसे हरितिमा एप अपलोड किए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि जिओ टैगिंग का कार्य 17 जुलाई तक अवश्य पूर्ण करा लिया जाये। जिओ टैगिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता क्षम्य नहीं है। लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित विभाग के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी…

हरदोई जिले में एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है l

माधोगंज थाना क्षेत्र के गौरा रोड पर सोमवार सुबह एक दलित महिला का सब बुरी हालत में मिलने से हड़कंप मच गया महिला की पहचान रानी उर्फ गंगा 48 पत्नी राम अवतार निवासी ग्राम एक सैया थाना माधवगंज के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार महिला रविवार सुबह करीब 9:00 बजे संडीला के सिंह अस्पताल अपने भतीजे को देखने गई थी जिनका ऑपरेशन हुआ था लौटते समय पति राम अवतार से बघौली तक मोबाइल पर बात हुई थी उसके बाद संपर्क टूट गया सोमवार सुबह लखनपुर गांव के पास…

प्रयागराज : राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालय में लंबित ऐसे प्रकरण जिसमें सुलह समझौता के आधार पर समाधान की संभावना अधिक हो, का किया जाएगा निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 14.7.2025 को राष्ट्र हेतु विशेष मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत अभियान को सफल बनाए जाने के लिए समस्त सिविल जज के साथ नोडल अधिकारी/ अपर जनपद न्यायाधीश, राष्ट्रीय लोक अदालत रविकांत द्वितीय के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गई।आज न्यायिक अधिकारियों के साथ और बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत मध्यस्थता के माध्यम से न्यायालय में लंबित ऐसे प्रकरण जिसमें…