पीलीभीत : प्रति कुन्तल वसूली कर सीड के नाम पर अवैध भंडारण पर प्रशासन मौन सीड प्लांट संचालक काट रहे चांदी

पूरनपुर। सीड प्लांट वाले सामान्य गेहूं को खरीदकर बीज के रूप में पैकिंग बनाकर उसकी बिक्री कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इसमें बीज प्रमाणीकरण और कृषि विभाग भी सांठ-गांठ कर मुंह मोड़ लेता है। ऐसे में बीज की गुणवत्ता का सवाल ही पैदा नही होता है। यही नहीं सीड कर नाम पर अवैध भंडारण किया जाता है। जिससे मंडी प्रशासन व विभागीय जिम्मेदारों को कोई सरोकार नही है। सूत्र बताते हैं कि सीड प्लांट संचालकों को मंडी प्रशासन व अधिकारियों द्वारा छूट देने का कारण ढाई से साढ़े तीन…

पीलीभीत : संगठन को मजबूत करने के लिए अमित दीक्षित को मिली जिम्मेदार

भारतीय किसान यूनियन (भानु) संगठन ने अपने जिला स्तर के ढांचे को और मजबूत करते हुए अमित कुमार दीक्षित को पीलीभीत जनपद का जिला सहमति प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण वर्मा द्वारा नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई। अमित दीक्षित, निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली, बीसलपुर, को संगठनात्मक कार्यों में सक्रियता और ईमानदारी के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान, संगठन की नीतियों के प्रचार-प्रसार और जनहित से जुड़े आंदोलनों में…

पीलीभीत : जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर रखी समस्याएं

भारतीय किसान यूनियन (भानु) का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार, को जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में 9 जून को जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन पर संतोषजनक कार्रवाई न होने पर दोबारा मुलाकात की और बिंदुवार समस्याओं को विस्तार से उठाया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस भरोसे के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक सप्ताह का समय दिया।…

आजमगढ़ : ओमप्रकाश राजभर ने अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में की बैठक

अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का लगा चौपाल बूढनपुर आजमगढ़ जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में बनकटिया , तकिया सारंगपुर एकडंगी व दरियापुर गांव में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। दरियापुर गांव में पूर्व फौजी राधेश्याम वर्मा के आवास पर सुभासपा का एक चौपाल आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाग लिया। कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता…