पीलीभीत : शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया द्वारा भारी पुलिस बल के साथ पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना शहर क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/फुट पेट्रोलिंग की गयी। संवेदनशीलता को देखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मिश्रित आबादी वाले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में QRT/ PAC बल की ड्यूटी लगाए जाने…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय का किया गया निरीक्षण।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस कार्यालय में गार्द की सलामी ली, ततपश्चात प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आदेश कक्ष, आर्मरी, क्वाटर गार्ड, परिवहन शाखा, प्रशासनिक भवन में स्थित साइबर सेल/थाना, अपराध शाखा, पुलिस चिकित्सालय, पुलिस लाइन फिटनेस सेन्टर, पुलिस कन्ट्रोल-रूम, लाइन परिसर आदि कार्यालय का निरीक्षण किया गया। क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को शस्त्र व कारतूसों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए। समस्त शाखा प्रभारी को कार्यालय में उचित साफ-सफाई व अभिलेखों को अध्यावधिक कराये जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर पुलिस…

पीलीभीत : एकल अभियान सामाजिक संस्था के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पूरनपुर उपजिलाधिकारी को सौंप कर विरोध जताया है।

पूरनपुर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर हर तरफ प्रदर्शन और शोक संवेदनाओं का क्रम जारी है। इसको लेकर सामाजिक संस्था एकल अभियान सामाजिक संस्था के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पूरनपुर उपजिलाधिकारी को सौंप कर विरोध जताया है। वहीं ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर कस्बों के लोग आतंकियों द्वारा पर्यटकों के ऊपर बेरहमी से की गई बर्बरता और हत्या किया जाना राष्ट्र पर हमला बताया है। ऐसे लोगों को बक्सा ना जाए जिसकी मांग अलग-अलग गांव शहर के चौराहों…

पीलीभीत : ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकासखण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत सिमरिया ता0 अजीतपुर बिल्हा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुये, गांव में कराये जा रहे विकास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों एवं गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाऐं संचालित…