उत्तर प्रदेश में होली और जुमा को लेकर हो रही बयानबाजी के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई हैं. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में मज़बूत क़ानून व्यवस्था होने का दावा किया. वहीं समाजवादी पार्टी पर भी बिना नाम लिए तंज कसा और कहा कि होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा विरोधियों को पीडीए की फसल काटने का मौका नहीं मिल पाएगा. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा…
Day: March 14, 2025
विदेश में बिहार की चर्चा क्यों करते हैं पीएम मोदी, कितना हो सकता है चुनाव में असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की मॉरीशस यात्रा पूरी कर बुधवार शाम भारत लौट आए. पीएम मोदी की इस मॉरीशस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आठ समझौतों पर दस्तखत किए.इस यात्रा के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध नई ऊचाइयों को छुएंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा कई मायने में उपयोगी रही. इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतवंशियों के साथ संबंधों को बढ़ाया,खास कर बिहारी मूल के प्रवासियों से. वहां एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की.…
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान
केएल ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी खिलाड़ी के जीवन को पूरी तरह बदल देती है। उन्होंने कहा- पिछले तीन सत्र से कप्तान होने के नाते मैं टीम बनाने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहा हूं। मैं समझता हूं कि टीम बनाते समय फ्रेंचाइजी किस तरह के दबाव का सामना करती हैं। लेकिन एक खिलाड़ी के नजरिए से यह और भी कठिन है क्योंकि आपका करियर दांव पर लगा होता है। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी से पहले लखनऊ…
अचानक बदल गया छावा का गणित, होली पर हुआ फायदा या नुकसान?
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ को सिनेमाघरों में आए एक महीना पूरा होने वाला है, लेकिन फिल्म का खुमार कम नहीं हो रहा है। आते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली इस मूवी ने देखते ही देखते घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों का सफाया कर दिया है। पुष्पा 2 के हटते ही सिंहासन पर लपककर बैठने वाली छावा के अब 28वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, लेकिन गुरुवार का ये कलेक्शन थोड़ा हैरान करने वाला है। होली के इस…
172 यात्रियों से भरे विमान में लगी आग, अमेरिकन एयरलाइंस के प्लेन में हादसे से डेनवर एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। इसमें सवार 172 यात्रियों को जल्दी से बाहर निकाला गया। डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, आग गेट C38 पर खड़े विमान में लगी और टरमैक के ऊपर घना काला धुआं उठने लगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझा दी गई है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।इस बीच, संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि…
आमिर खान की ये बातें उन्हें बाकी कलाकारों से बनाती हैं अलग
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहे जाने वाले आमिर खान आज 14 मार्च को उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं, जिसे आमतौर पर रिटायरमेंट की उम्र माना जाता है, यानी कि 60 साल के हो चुके हैं। हालांकि, आमिर को देखकर यह कह पाना थोड़ा मुश्किल लगता है कि उनकी उम्र 60 साल हो गई है। फिल्मों के लिए वजन घटाने-बढ़ाने में माहिर आमिर खान असल जिंदगी में काफी फिट लगते है। यही वजह है कि आमिर फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। इंडस्ट्री में 3 दशक से भी ज्यादा…
