तिल्दा नेवरा :- रायपुर जिले के अंतर्गत तिल्दा जनपद के ग्राम बहेसर में रविवार को शपथ ग्रहण पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें सबसे पहले सरस्वती माता के पूजा अर्चना किया व सभी पंचों व सरपंच के गुलाल व पुष्पा हार से स्वगत किया गया, व नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को श्रीफल भेंट भी किए गए,उसके पश्यत कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, शपथ ग्रहण समाहरो के साथ सरपंच ने अपना प्रभार संभाल लिया।ग्राम पंचायत बहेसर में पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच सविता सेवक बर्मन व पंचो को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला…
Day: March 4, 2025
कौन है जाया प्रदा का बेटा , डैशिंग लुक में ऋतिक रोशन को देता है टक्कर
70 की दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा (Jaya Prada) को भला कौन नहीं जानता। सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस एक लंबी पारी खेलने वाली जया अपनी खूबसूरती के लिए उस वक्त काफी लोकप्रिय हुआ करती थीं। महज 12 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं जया प्रदा समय-समय पर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रही हैं। आने वाले समय में एक्टिंग की दुनिया में अपनी मां की विरासत को उनका बेटा आगे बढ़ाने वाला है। लेकिन क्या आपको पता है कि जया प्रदा का…
आईपीएल 2025: अजिंक्य रहाणे को कोलकाता ने बनाया कप्तान, जबकि इस खिलाड़ियों को बनाया उपकप्तान
भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को घरेलू टी20 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी सौंपी गई. छत्तीस साल के रहाणे ने भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 85 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने हालांकि सबसे छोटे प्रारूप में खुद को फिर से स्थापित करते हुए इस साल सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में 164.56 की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाये. वह इस टूर्नामेंट के बीते सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. दायें…
सपा सांसद पर बोर्ड परीक्षा में नकल कराने का मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर सपा सांसद देवेश शाक्य सहित तीन के खिलाफ नकल कराने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, सपा सांसद देवेश शाक्य के बिधूना के भिटौरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में सोमवार को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में नकल कराई जा रही थी। इस दौरान एसडीएम गरिमा सोनकिया ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। उत्तर पुस्तिका जब्त कराई तो छात्रा ने उनका हाथ पकड़ लिया। धक्का-मुक्की में उनका मोबाइल फोन गिरकर टूट गया।
देश में मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में हो रहा सौतेला व्यवहार- मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत सभी धर्मों को सम्मान देने वाला धर्मनिरपेक्ष देश है. ऐसे में केन्द्र व राज्य सरकारों को बिना पक्षपात के सभी धर्मों के मानने वालों के साथ एक जैसा बर्ताव करना चाहिए, किन्तु अब मुसलमानों के साथ धार्मिक मामलों में भी जो सौतेला रवैया अपनाया जा रहा है, यह न्यायसंगत नहीं. साथ ही, सभी धर्मों के पर्व-त्योहारों आदि को लेकर पाबंदियां व छूट से सम्बंधित जो नियम-कानून हैं उन्हें बिना पक्षपात एक जैसा लागू होना चाहिए, जो ऐसा होता हुआ नहीं दिख…
प्रयागराज जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर के पद हेतु निर्धारित पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन
प्रयागराज में जिला सोशल ऑडिट को-ऑर्डिनेटर के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति एक वर्ष की संविदा के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस प्रकार से आवेदन करें कि 25 मार्च, 2025 तक आवेदन पत्र कार्यालय में प्राप्त हो जाए। इस पद के लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही जन समस्याओं से जुड़े मामलों में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कम…
प्रयागराज पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आगामी त्यौहार थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट का आयोजन किया गया
प्रयागराज पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आगामी त्यौहार होली पर्व/रमजान माह, वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी व अपराध नियन्त्रण आदि के दृष्टिगत गंगानगर-जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट का आयोजन किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
प्रयागराज मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकास भवन में समस्त खंड विकास अधिकारियों की बैठक आहूत की गई है l
बैठक में परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, उपायुक्त, मनरेगा आदि अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे l बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मनरेगा, pm/cm आवास योजना, मनरेगा, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय तथा आई०जी०आर०एस० की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापरक समय के अंदर पूर्ण किया जाय l द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
मूली के साथ भूल कर भी न खाएं ये चीजें, वरना शरीर को हो सकती है ये दिक्कत
सर्दियों में गर्मा गर्म मूली के पराठे खाना सभी को अच्छा लगता है। वैसे तो मूली की सब्जी को सलाद और सब्जी के रुप में भी खाया जाता है। लेकिन आपको शायद यह न पता हो कि किसी-किसी सब्जी के साथ मूली का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, कुछ चीजों के साथ मूली को खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन साथ में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत…
