दिल्ली:कुशवाहा धर्मशाला ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने एम्स के बाहर भोजन वितरित किया

दिल्ली:कुशवाहा धर्मशाला ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव सिंह कुशवाह एवं प्रदेश अध्यक्ष नाथ कुशवाहा के द्वारा AIIMS दिल्ली के बाहर गरीब एवं अशहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया । जिसे पाकर लोग व हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों के परिजनों के चेहरे खिल उठे । इस मौके पर डाल चन्द्र कुशवाहा , आराम सिंह कुशवाहा ,मानवेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रताप सिंह शाक्य , श्री हरिनेन्द सिंह ,संजीव कुमार ,सुरेश चन्द्र कुशवाहा आदि दर्जनों कुशवाहा धर्मशाला ट्रस्ट के कार्यकर्ता सम्मिलित होकर इस पुण्य कार्य के भागीदार बने। पत्रकार : रंजीत शाक्य

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर आयुष स्वास्थ्य शिविर का किया भव्य उद्घाटन ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) 16  नबंवर 2024 को राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत जनपद फर्रुखाबाद के ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन पर आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद डा० वी०के० सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति रही। डा० सर्वेश कुमार (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) एवं डा० दीप्ति त्रिवेदी (जिला…

फर्रुखाबाद: संम्पूर्ण समाधान दिवस में 75 शिकायते प्राप्त 03 मौके पर निस्तारित ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 16  नबंवर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में तहसील सदर के संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में किया गया, संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 33,पुलिस की 15,विकास विभाग की 06 विद्युत विभाग की 04,चकबंदी 02 व अन्य विभागों की 12 कुल 75 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमे से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित…

अब राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर की चेकिंग, अमरावती में चुनाव आयोग की टीम ने खंगाला ?

महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है. इसे देखते हुए विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक जमीन पर उतरकर वोटर्स के पास अपने एजेंडे को पहुंचाने में जुटे हैं. चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह से साफ और स्‍वच्‍छ हो इसे सुनिश्चित कराने के लिए इलेक्‍शन कमीशन की टीम भी लगातार एक्टिव है. इसी सिलसिले में चुनाव आयोग की टीम कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्‍टर की जांच की है. आयोग की टीम शनिवार को हेलीपैड पर पहुंची हेलीकॉप्‍टर की जांच की. इससे पहले उद्धव ठाकरे,…

अजीत पवार के बेटे बोले- हम एक लिबरल पार्टी, भाजपा-शिवसेना के साथ होने के कारण नहीं बदलेंगे ?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अब से चंद दिन बचे हैं. इस बीच एनसीपी अजीत पवार गुट और भाजपा के बीच तकरार बढ़ गई है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से एनसीपी नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पिछले दिनों दी गई नसीहत के बाद अब एनसीपी की ओर से भी इसका जवाब आ गया है. एनसीपी नेता अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी एक लिबरल पार्टी है. उसकी विचारधारा वही है जो पहले थी. केवल भाजपा और शिवसेना के साथ गठबंधन में शामिल…

रोड शो के बीच गोविंदा के सीने में हुआ दर्द, तबीयत बिगड़ने पर मची अफरा-तफरी, करीबी ने दिया हेल्थ अपडेट ?

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई. वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे. तबीयत बिगड़ने के बाद गोविंदा बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौट आए. गोविंदा की तबीयत को देखकर अफरा-तफरी मचने लगी. बताया जा रहा है कि उनके सीने में अचानक दर्द उठ गया था. गोविंदा के एक करीबी ने बताया कि एक्टर अब ठीक हैं. वह थक गए थे और असहज महसूस कर रहे थे. हालांकि, गोविंदा की…

कौन है ये 13 साल का बच्चा जिसे आईपीएल ऑक्शन में मिली जगह, क्या दिग्गजों पर यंगेस्ट क्रिकेटर पड़ेगा भारी ?

13 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है. बीसीसीआई की ओर से नीलामी के लिए जारी खिलाड़ियों की लिस्ट में बिहार के इस होनहार क्रिकेटर ने भी जगह बनाई है. जिनपर 24 और 25 नवंबर को आयोजित होने वाली मेगा नीलामी में बोली लगेगी. इस बार ऑक्शन के लिए कुल 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. आईपीएल ऑक्शन का दो दिवसीय आयोजन सउदी अरब के जेद्दा में होगा. समस्तीपुर के रहने वाले वैभव बिहार…

प्रयागराज- प्रजातंत्र 2024 का प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने किया भव्य उद्घाटन

प्रजातंत्र 2024 के दो दिवसीय (16-17 नवम्बर 2024) ग्रैंड फिनाले का आयोजन स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में किया गया। प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात ने ग्रैंड फिनाले का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रजातंत्र युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आदर्श शहर शासन के लिए अपने दृष्टिकोण और विचारों को साझा करने में सक्षम बनाने के लिए प्रमुख राष्ट्रीय युवा महोत्सव है। जिसे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अर्बन अफेयर्स (केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का थिंक टैंक), यूएन-हैबिटेट इंडिया और प्रजा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया और नगर…

प्रयागराज : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 29.10.2024 को किया जा चुका है। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 29.10.2024 से 28.11.2024 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। इस प्रयोजन हेतु विशेष अभियान की आगामी तिथि दिनांक 23.11.2024 (शनिवार), 24.11.2024 (रविवार) को मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ०/पदाभिहीत अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक आलेख्य मतदाता सूची एवं पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 6ए, 7 एवं…