राहुल काफिला छोड़कर उबर कैब में बैठे , ड्राइवर बोला- दिल्ली के सारे फ्लाईओवर कांग्रेस ने बनवाए ?

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली में उबर कैब में बैठे। उन्होंने अपने फोन से 10, जनपथ के लिए टैक्सी बुक की। इसके लिए उन्होंने 438 रुपए किराया दिया।टैक्सी में राहुल ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे और यात्रा के दौरान ड्राइवर से बातचीत की। राहुल ने करीब 12 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया X पर शेयर किया। राइड खत्म होने के बाद राहुल ने ड्राइवर को गिफ्ट दिया। बाद में उसके परिवार को नाश्ते के लिए इनवाइट किया। राहुल एक रेस्टोरेंट में परिवार…

फर्रुखाबाद:पुलिस भर्ती परीक्षा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने दिये शक्त दिशा निर्देश ?

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 20 अगस्त 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में पुलिस भर्ती बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कल 21 अगस्त 2024 को परीक्षा कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिये पूरी प्रक्रिया का रिहर्सल किया जायेगा। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट  सुबह 07 बजे ट्रेजरी पर उपस्थित होंगे एवं परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच,…

योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने की तारीफ

मिर्जापुर के मझवा में रविवार को यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बयान दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अचानक ही ऐसी तारीफ कर दी, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. केशव मौर्य ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी जैसा कोई प्रधानमंत्री नहीं और देश में योगी जैसा कोई मुख्यमंत्री नहीं. कार्यकर्ताओं के बीच दिए गए इस बयान के बाद से ही यह चर्चा चल पड़ी है कि क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य के बीच की दूरियां खत्म हो गई…

लेटरल एंट्री मामले पर NDA में दरार! JDU, LJP और TDP ने साफ किया रुख

केंद्र में रिक्त संयुक्त सचिव, निदेशक व उपसचिव के 45 पदों पर सीधी भर्ती (Lateral Entry) के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। वहीं, फैसले को लेकर एनडीए में विरोध के सुर उठ रहे हैं। लेटरल एंट्री के मुद्दे पर लोजपा (राम विलास) ने अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि पार्टी ऐसे नियुक्तियों के पक्ष में नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि जहां भी नियुक्तियां होती है, वहां…

IIT छोड़ने के बाद बनी थीं स्टार, बॉलीवुड में हुआ सौतेला बर्ताव, तो एक्टिंग त्याग बनीं गूगल हेड ?

बॉलीवुड के कई टैलेंटेड एक्टर हैं जो पॉपुलर हुए, मगर आज एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर हैं. वे जब हिंदी सिनेमा से बेदखल हुए, तो कुछ गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हुए, तो कुछ ने अपना पेशा ही बदल लिया. फिल्म ‘पापा कहते हैं’ से मशहूर हुई एक्ट्रेस मयूरी कांगो की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो आईआईटी छोड़कर एक्ट्रेस बनी थीं. पॉपुलर और टैलेंटेड होने के बावजूद जब बॉलीवुड में उनके साथ सौतेला बर्ताव हुआ, तो उन्होंने अपना पेशा बदल लिया. वे आज गूगल इंडिया की…

55 रुपए रूम रेंट देते थे सलीम खान, 24 की उम्र में सलमा से हुआ प्यार ?

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही डॉक्यूमेंट्री ‘एंग्री यंग मेन’ से हाल ही में एक खुलासा हुआ है, जिसमें दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने पुरानी यादों को ताजा किया है. उन्होंने मुंबई में अपने शुरुआती संघर्षों और सुपरस्टार सलमान खान की मां सलमा खान के साथ अपने रोमांटिक जीवन की कई अनसुनी जानकारी शेयर की है. सलीम खान ने उस दौर को याद किया, जब वह मुंबई आए थे और मरीन ड्राइव पर मरीना गेस्ट हाउस में रहते थे. उन्होंने बताया, “मैं आधे कमरे के लिए हर महीने 55…

रिंकू सिंह ने किया हैरान, कहा- IPL में RCB की तरफ से खेलना चाहते हैं ?

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलते हुए अपनी पहचान बनाने वाले विस्फोटक बैटर रिंकू सिंह के बयान ने खलबली मची दी है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाकर चर्चा में आए इस बैटर ने अब किसी और टीम के लिए खेलने की बात कही है. रिंकू सिंह ने कहा है कि वह मौका मिलने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलना पसंद करेंगे. टीम इंडिया के नए फिनिशर रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग में धमाका…

9 छक्के 13 चौके, भारतीय टीम ने जिससे मुंह मोड़ा, उसने टी20 में ठोका आतिशी शतक ?

भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए बल्लेबाज करुण नायर ने टी20 में तहलका मचा दिया है. करुण ने महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 124 रन बनाए जिसमें 9 छक्के और 13 चौके शामिल थे. करुण मैसूर वॉरियर्स की कप्तानी भी कर रहे हैं. उन्होंने यह आतिशी पारी मंगलूरु ड्रैगंस के खिलाफ खेली. करुण नायर के धमाकेदार शतक के दम पर मैसूर वॉरियर्स ने 226 रन का बड़ा स्कोर बनाया. इससे पहले नायर ने पिछले मैच…