लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में सिविल लाइंस रोड स्थित अन्नपूर्णा हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अन्नपूर्णा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल गोरखपुर सहित पूर्वान्चल वासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक नयी सौगात है। एक सभ्य एवं सुसज्जित समाज के लिए अच्छी शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उत्तम आरोग्य है। बढ़ती हुई आबादी, व्यस्त दिनचर्या एवं जलवायु परिवर्तन के कारण आज तमाम प्रकार के रोगों ने जन्म लिया है।…
Day: July 6, 2024
लखनऊ: सीएम ने गोरखपुर में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर सिंकाई में प्रयुक्त अत्याधुनिक मशीन वेरियन हेल्सियन का किया लोकार्पण
लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर की गीता वाटिका में हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान में कैंसर रोगियों हेतु कैंसर सिंकाई में प्रयुक्त अत्याधुनिक मशीन वेरियन हेल्सियन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज वेरियन हेल्सियन मशीन की सुविधा गोरखपुर को प्राप्त हो रही है, जिससे प्रतिदिन 150 कैंसर रोगियों को रेडियोथेरेपी की उत्तम सेवा प्राप्त होगी। इसके लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल का प्र्रबंधन बधाई का पात्र है।…
लखनऊ विकास प्राधिकरण की तानाशाही को लेकर एसोसिएशन कभी भी कर सकती है बुद्धा पार्क का नाम बदलने से आकस्मिक प्रदेश व्यापी आंदोलन
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शाक्य एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री जिस देश में जाते हैं और कहते हैं मैं बुद्ध की धरती से आया हूं इस देश के उत्तर प्रदेश के मशहूर बुद्धा पार्क डलीबाग लखनऊ का नाम उत्तर प्रदेश शासन ने आकस्मिक बदलकर बुद्धा पार्क का बोर्ड हटाकर नया बोर्ड हैप्पीनेस पार्क लिख कर पार्क में लगा देने पर संगठन ने सरकार…
फर्रुखाबाद: मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन इंटररसेप्शन,डायवर्सन, एसटीपी, ट्रांजिट हॉस्टल व एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रवंधन केंद्र कुटरा का किया निरीक्षण
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024, मंडलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा फतेहगढ़ में निर्माणाधीन इंटररसेप्शन,डायवर्सन एवं एसटीपी ,व पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल व एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रवंधन केंद्र कुटरा का निरीक्षण किया गया, मंडलायुक्त द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम(ग्रामीण) इकाई कानपुर को एसटीपी सयंत्र को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर शुरू करने के निर्देश दिये, पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल का कार्य जल्द पूर्ण कर हस्तांतरित करने के निर्देशमंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्था को दिए गए इसके उपरांत मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ का निरीक्षण किया गया, मंडलायुक्त द्वारा…
फर्रुखाबाद: रमन्ना गुलजारबाग में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान में वृक्षारोपण कर उपस्थित जन समूह को वृक्षारोपण के लिये किया प्रोत्साहित
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा सामाजिक वानिकी वन विभाग द्वारा रमन्ना गुलजारबाग में आयोजित वन महोत्सव के अंतर्गत 01 से 07 जुलाई तक चलने बाले जन जागरूकता अभियान में वृक्षारोपण किया गया व आये हुये स्कूली बच्चों व उपस्थित जन समूह को वृक्षारोपण के लिये प्रोत्साहित किया गया जिलाधिकारी द्वारा बच्चो व आये हुये जनसमूह को संबोधित करते हुऐ कहा गया कि अधिक से अधिक संख्या मे वृक्षारोपण करे, जो भी पौधे लगाये वह सुव्यवस्थित तरीके से लगाये,जिसके पास जितनी जगह है…
