रायबरेली: राशन कटौती का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा कोटेदार के बेटे ने कर दी पीड़ित युवक की पीटाई

सलोन कोतवाली क्षेत्र के राजापुर चकवीवी गांव के दबंग कोटेदार का लड़का गाँव के ही एक गरीब पीड़ित की कर दिया बेरहमी से पिटाई यही नही उस गरीब पीड़ित के खिलाफ थाने में उल्टा तहरीर दे दिया आखिर कब तक ऐसे गरोबों सताया जएगा आखिर कौन है जिम्मेदार आखिर कौनसी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित का आरोप है कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है और उसकी आवाज उठाना पीड़ित को भारी पड़ गया हैसलोन ब्लाक के राजपुर चकवीवी गांव के कोटेदार से जुड़ी बड़ी खबर…

कौन हैं अभय सिंह , जिन्हें सपा नेता होने पर भी मोदी सरकार ने दी Y कैटेगरी सुरक्षा

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह को Y-कैटेगरी की सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है. इसके बाद अभय सिंह का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल अभय सिंह वही नेता हैं, जिन पर समाजवादी पार्टी का विधायक होने के बावजूद पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने के आरोप लगे थे. अब अभय सिंह की सुरक्षा मजबूत किए जाने के बाद एक बार फिर इस क्रॉस वोटिंग की…

मैनपुरी में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार , बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच ठप

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिक्षक की हत्या से मैनपुरी के शिक्षकों में गुस्सा देखा गया। मामले में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगो की अनदेखी पर उनमें आक्रोश है। शनिवार को सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के निर्देशन में शिक्षक लामबंद हुए। उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया। आक्रोशित शिक्षकों ने जिले में मांगें पूरी न होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। देर शाम तक किसी भी केंद्र पर एक भी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया…

नोएडा : स्कूटी पर खड़ी होकर खेल रही थी होली, पुलिस ने काट दिया 33 हजार का चालान

सोशल मीडिया के लिए कॉन्टेंट बनाना आजकल कई लोगों के लिए मुश्किलें भी पैदा कर रहा है. कई बार लोग मेट्रो और ट्रेन में वीडियो बनाने लगते हैं तो कई बार राह चलते सड़क पर. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर से आया है. होली के मौके पर स्कूटी पर खड़े होकर रंग लगाते हुए वीडियो बनाना एक लड़की को भारी पड़ गया. असुरक्षित तरीके से स्कूटी पर खड़ी होने से पहले तो वह मुंह के बल गिर पड़ी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो…

प्रयागराज- रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज मे बिधि विधान से होलिका दहन

रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज मे बिधि विधान से होलिका दहन, पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को होली की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858