बरेली – आंवला नगर के एक मैरिज हाल में सपा के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश।

आंवला – सपा के पदाधिकारियों ने आज आंवला नगर के एक बारात घर में समाजवादी पार्टी के सेक्टर व जॉन प्रभारी की मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीरज मौर्य पूर्व विधायक जलालाबाद, एवं सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर सपा की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। वक्ताओं ने कहा, प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है, महिलाओं का घर से निकलना दुश्वार हो गया है , आए दिन बलात्कार, लूट व छिनैती की घटनाएं‌ आम बात है।…

बरेली – महिला को नहीं मिल रहा इंसाफ 6 वर्ष से चल रहा मुकदमा वहीं पति ने रचा ली दूसरी शादी।

6 वर्ष पहले जहेज़ के खातिर पति रईस मियां ने अपनी पत्नी जहारा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था जिसपर पत्नी जहारा ने थाना बारादरी में 27 अक्टूबर 2016 को अपने पति रईस मियां, सांस शाहजहां,नन्द तबस्सुम,ननद शबनम,देवर शकील, अंजुम आदि के विरुद्ध मुकदमा दायर कराया था जब से लेकर आज तक पीड़िता जहारा इंसाफ के लिए चक्कर लगा रही हैं मगर इंसाफ तो नहीं मिला पीड़िता जहारा के पति रईस मियां ने दूसरी शादी रचा लीजिसकी सूचना थाना बारादरी पुलिस को पीड़िता जहारा ने दी थी मगर…

बरेली – आंवला उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

आंवला तहसील सभागार में एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिसमें राजस्व की 17, पुलिस की 18, विकास के नौ व अन्य छह शिकायतों सहित 50 शिकायतें हैं जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार रश्मि कुमारी, सीओ डॉ दीपशिखा, नायब तहसीलदार सहित सभी विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। नसबंदी में मिले आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की। ग्राम सिसौना के…