बरेली – नरियावल प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने एक छात्र की जमकर की पिटाई, बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित।

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी _ प्राथमिक विद्यालय नरियावल की प्रधानाध्यापिका ने कक्षा दो के एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान बन गए। शिकायत के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर जेजे एक्ट में एफआईआर के निर्देश भी दिए हैं। खास बात यह है कि इस स्कूल को सीडीओ ने गोद ले रखा है।नरियावल की रहने वाली कमलेश कुमारी का बेटा कक्षा दो में पढ़ता है। कमलेश ने बिथरी थाने और खंड शिक्षा अधिकारी बिथरी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया…

बरेली – आर टी इ योजना में प्राइवेट स्कूलों में करोड़पति पिता के बच्चों का निःशुल्क शिक्षा हेतु प्रवेश गरीब बच्चों के अधिकारों पर डकैती – जगदीश चन्द्र सक्सेना।

आंवला – शिक्षा के अधिकार ( आर टी इ ) के अन्तर्गत लक्ष्य गरीब बच्चों को निःशुल्क निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने का था। सरकार के त्रुटिपूर्ण नियम के कारण सामान्य जाति के गरीब बच्चों के अलावा अन्य जातियों के करोड़पति माता पिता के बच्चे भी इस योजना में प्रवेश पाकर कक्षा आठ तक निशुल्क शिक्षा गृहण कर गरीबों के अधिकार पर डाका डाल रहे हैं।मान्यता प्राप्त शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना की विज्ञप्ति अनुसार इस योजना में बच्चों का प्रवेश…

बरेली – पूजा चौहान के नाम से फेसबुक आईडी चला रहा व्यक्ति निकला मुस्लिम युवक मुकदमा दर्ज।

आंवला – हाल ही में उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न हुये हैं, ऐसे में कुछ राजनैतिक तत्व अपने समर्थकों के द्वारा फर्जी नामों की आईडी बनाकर जनता को भृमित करने तक से बाज नहीं आते हैं। कुछ इसी प्रकार का वाकिया उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के कस्वा सिरौली में भी गुजरा है जहां बीते कुछ दिनों से एक पूजा चौहान नामक एक फेसबुक आईडी नगर पंचायत चुनाव को लेकर काफी सक्रिय थी तथा किसी की भी फेसबुक पोस्ट में हस्तक्षेप करना उसका दिनचर्या बन गया था। उक्त…

ट्रांसफार्मर में लगी आग , लपटें उठती देखकर अफरा-तफरी का माहौल

लखनऊ के मदेयगंज में नम्बरदार चक्की के पास रखा ट्रांसफार्मर बुधवार देर रात धधक उठा। लपटें उठती देखकर यहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिागेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना सुनकर अहिबरनपुर उपकेंद्र से कर्मचारी पहुंचे। सूचना के बावजूद एसडीओ नहीं पहुंचेबुधवार देर रात ट्रांसफार्मर से लपटें उठती देखकर यहीं के रहने वाले कई युवकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस बीच अहिबरनपुर उपकेंद्र फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई गई। लपटें तेजी से फैल रही…

CM से कम कुछ भी मंजूर नहीं, पार्टी की पसंद सिद्धारमैया : डीके ने खड़गे से कहा

कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया को कर्नाटक का CM बनाने का फैसला ले चुका है। वहीं डीके शिवकुमार को भी CM पद से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। राहुल गांधी के साथ बुधवार को दो राउंड की बैठक बेनतीजा निकली तो डीके ने अपने समर्थकों को दिल्ली बुला लिया। डीके के समर्थकों से पहली फ्लाइट से ही दिल्ली आने के लिए कहा गया है। अगर समर्थक ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंच गए तो आज यहां हंगामा तय है। मल्लिकार्जुन खड़गे से डीके ने साफ कह दिया है कि बनाना है तो…

प्रयागराज-मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत माँगे गये आवेदन जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम औतार यादव द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद-प्रयागराज को वित्तीय वर्ष-2023-24 में इकाई संख्या-12 धनराशि रु0-60.00 लाख के ऋण बैंको के माध्यम से वित्तपोषित किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्तिगत उद्यमियों को रू0 10.00 लाख तक की वित्तीय सहायता (ऋण) सामान्य श्रेणी वर्ग (पुरूष) हेतु 4 प्रतिशत ब्याज उद्यमी द्वारा वहन किया जायेगा उससे ऊपर का ब्याज उपादान के रूप में शासन से टर्म लोन (पूंजीगत) ऋण…

हैदराबाद Vs बेंगलुरु का इस सीजन में पहली बार होगा सामना, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लीग स्टेज का 65वां मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं। इनमें उसे केवल चार में जीत और आठ मैचों में हार मिली। टीम दस टीमों के पॉइंट्स टेबल में आठ अंक के साथ नौवें स्थान पर है। बेंगलुरु के खिलाफ टीम के…

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी शाहरुख से मिलने मन्नत पहुंचे , जानिये क्या बोला

भारत में आए नए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी शाहरुख खान से मिलने उनके घर मन्नत पहुंचे। एरिक ने मंगलवार रात ट्विटर पर शाहरुख के साथ मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।US के ब्रांड अंबेसडर एरिक ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार के साथ शानदार बातचीत हुई। इस दौरान मैंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बारे में जाना और मैंने बॉलीवुड और हॉलीवुड के उन पहलुओं पर बात की जिसका कल्चरल इम्पैक्ट दुनियाभर में देखने को मिला है।​शेयर की…

अमिताभ को किस डांस का हुक स्टेप वल्गर लगता था, जानिए कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश से

अमिताभ बच्चन, रजनीकांत और गोविंदा स्टारर फिल्म ‘हम’ 90 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में एक है। 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस दौर में तकरीबन 16.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का गाना ‘जुम्मा चुम्मा’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। हाल ही में इस आइटम नंबर के कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश ने बताया कि अमिताभ को इस डांस का हुक स्टेप वल्गर लगता था, वो उसे बदलवाना चाहते थे। हालांकि, चिन्नी ने बताया कि गाने के लिहाज से वो स्टेप…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस, एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने लगाया आरोप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन भाभी के किरदार से फेमस हुई एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस किया है। अब एक रिसेंट इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे ये सब पैसों के लिए नहीं कर रही हैं। जेनिफर ने कहा कि उन्हें पैसों का लालच नहीं है, वे बस इतना चाहती हैं कि असित मोदी उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगे। जेनिफर ने कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, और ये तभी…

कौन हैं एक्ट्रेस अदा शर्मा, केरला स्टोरी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री

एक्ट्रेस अदा शर्मा द केरला स्टोरी के साथ चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म में शालिनी उन्नीकृष्णन और फातिमा बा का रोल निभाया है। अदा ने कहा कि मेकर्स को इस फिल्म के लिए ऐसी लड़की की जरूरत थी, जो हिंदी और मलयालम दोनों में फिट बैठ सके। चूंकि अदा की मां केरल से हैं, इस वजह से उन्हें थोड़ी बहुत मलयाली आती है। अदा ने कहा कि शालिनी के किरदार के लिए वे 15 मिनट में तैयार हो जाती थीं, लेकिन फातिमा बा के किरदार में आने के लिए उन्हें…

एटीएम मशीन से 39.58 लाख लूटने वाला बाबा गिरफ्तार, रिमांड पर पुलिस कर रही पूछताछ

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ATM काटकर 39.58 लाख पार रुपए लूटने वाले गिरोह का सरगना सुधीर मिश्रा उर्फ एटीएम बाबा को पुलिस ने मंगलवार को बिहार के छपरा से गिरफ्तार किया। बुधवार को उसको लेकर पहुंची पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।DCP साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद से सुधीर उर्फ एटीएम बाबा के ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। सर्विलांस की मदद से उसको ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया है। उसको कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वह अपने गुर्गों की…

मायावती के साथ आज लखनऊ में बसपा की अहम बैठक, पढ़िए रिपोर्ट

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को अहम बैठक करेंगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए नेशनल कोऑर्डिनेट से लेकर जोनल कोऑर्डिनेटर को बुलावा भेजा गया है। मीटिंग में बसपा प्रमुख कई अहम फैसले कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह पदाधिकारियों को हटाए जाने से लेकर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति तक करेंगी। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर नई रणनीति के साथ नई टीम भी बनाएंगी। निकाय चुनाव के तुरंत बाद बसपा प्रमुख की बैठक कई मायनों में अहम मानी…