सुरेश पासी प्रदेश मंत्री, सुभाष यदुवंश महामंत्री और मोहित बेनीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

UP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को नई टीम का ऐलान किया। जिसमें सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इसमें पूर्व मंत्री रहे सुरेश पासी को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया। प्रदेश मंत्री रहे सुभाष यदुवंश को प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश अध्यक्ष ने 17 उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। जिसमें पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह,…

CBI लखनऊ ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा, रेप पर फर्जी FIR कराने वाले गैंग की तलाश

CBI लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने रेप और एससी-एसटी के फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले गिरोह के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह गिरोह प्रयागराज में वकीलों समेत तमाम लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहा था। CBI लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 3 मामले दर्ज किए हैं।फर्जी मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा तब हुआ था जब रेप से संबंधित एक मुकदमे के शीघ्र निस्तारण का आदेश देने के लिए एक कथित पीड़िता ने…

सोनिया फिर एक्टिव, वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

राहुल गांधी लोकसभा सदस्य नहीं रहे। वायनाड की सीट खाली हो गई है, उपचुनाव कौन लड़ेगा तय नहीं। राहुल अगले 8 साल तक चुनाव लड़ पाएंगे, ये भी तय नहीं। अमेठी से कौन लड़ेगा, तय नहीं। इतनी सारी आशंकाओं के बीच कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार 24 मार्च की शाम हुई मीटिंग में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही पूरी सिचुएशन संभालने की जिम्मेदारी ली है।शुक्रवार दोपहर जैसे ही पता चला कि राहुल सांसद नहीं रहे, सोनिया गांधी और प्रियंका उनके घर पहुंचीं।…

सावरकर नहीं राहुल गाँधी हूँ, माफी नहीं मांगूंगा : राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा,’ मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। चाहे मुझे डिस्क्वालिफाई करें, मारें-पीटें या जेल में डालें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस देश ने मुझे सबकुछ दिया है। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और इसके लिए लड़ता रहूंगा।’वहीं, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा सत्र के दौरान राहुल के बयान पर पलटवार किया। शिंदे ने कहा,’ वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के लिए…

US ने कॉन्ट्रैक्टर की मौत के बदले एयरस्ट्राइक में मारे 11 ईरानी सैनिक, जानिए

सीरिया में 23 मार्च को ईरान और अमेरिका के बीच एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया है। बाइडेन के कहा- हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। हम अपने नागरिकों की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। दरअसल, गुरुवार को सीरिया में ईरान समर्थित ग्रुप ने अमेरिकी बेस पर हमला किया था। इसमें एक अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई वहीं 6 सैनिक घायल हुए। अमेरिका के मुताबिक इस हमले में ईरानी ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया था।हमले के जवाब में अमेरिका ने भी अपने F-15 फाइटर…

एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का हुआ निधन, पढ़िए रिपोर्ट

कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया है। वो पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन 24 मार्च को गुरुद्वारे से लौटने के बाद बाथरूम गए और वहीं गिर गए।जब उनका निधन हुआ उस वक्त घर पर सिर्फ उनका हेल्पर मौजूद था। उन्हें तत्काल मेडिकल हेल्प के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, हरमिंदर को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उन्हें बस डायबिटीज की शिकायत थी।नवभारत टाइम्स की…

जानिए फिल्मों में नकली हथियार देने वाले सत्येंद्र त्यागी कौन हैं, पूरी खबर पढ़िए

‘अक्षय सर अपने सभी स्टंट रियल में करते हैं। वो किसी भी वेपन को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में हमसे पूछते हैं। सबसे पहला सवाल यही होता है कि ये रियल तो नहीं। कई बार तो हम अपने ऊपर फायरिंग करके दिखाते हैं, ताकि उन्हें विश्वास हो।संजू बाबा के साथ भी ऐसा ही है। एक बार उनकी फिल्म ‘दौड़’ के वक्त मैं होटल में डमी गन लेकर गया था तो उस वक्त वो गन पकड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। उस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ में…

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वाइफ कियारा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से हाल ही में शादी की है। 24 मार्च को एक अवॉर्ड समारोह में सिद्धार्थ को बेस्ट स्टाइल के लिए खास अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को उन्होंने अपनी वाइफ कियारा को डेडिकेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक्टर इस अवॉर्ड को स्टेज पर लेने के बाद अपनी स्पीच में कहा, ‘शादी के बाद ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला एक्टिंग के लिए, दूसरा स्टाइल के लिए। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी यह जानकर खुश होगी कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं,…

पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते हैं कमांडो, अब तक 64 लाख खर्च

मध्य प्रदेश के रायसेन में सांची स्तूप के पास एक बेहद अनोखा पेड़ है. इस पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस के जवान तैनात रहते हैं. इस वीआईपी पेड़ को बोधि वृक्ष कहा जाता है जो दिन रात सुरक्षा के घेरे में रहता है. इसे अब लीफ कैटर नाम की बीमारी लग गई है. इस बीमारी के कीट पेड़ को खा रहे हैं. जिसकी वजह से बोधि वृक्ष के पत्ते सूखने लगे हैं. इस पेड़ को 21 सितंबर 2012 को श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने शिवराज सिंह…

हरदोई:-ग्राम पंचायत और सरकारी अध्यापकों की सांठगांठ के कारण ग्रामीण शिक्षा चौपट

हरदोई:- हरदोई जिले के विकासखंड बिलग्राम के अंतर्गत ग्राम बफरिया में नए सरकारी स्कूल की नीलामी की घोषणा की गई है. बताते चलें कि ग्राम पंचायत मैं तो सरकारी विद्यालय मौजूद है प्रथम विद्यालय जिसका निर्माण लगभग 1980 में हुआ था और दूसरा विद्यालय जो 2006 में नए रूप से निर्मित किया गया था जो अब सुचारू रूप से चल रहा है और नया विद्यालय ग्राम पंचायत के मुख्य रास्ते पर स्थित है. जिससे छात्रों अध्यापकों और जरूरत अनुसार प्रशासन को भी सुविधाजनक है. लेकिन ग्राम प्रधान और कुछ अध्यापकों…

बरेली – अंबेडकर जयंती से पहले अराजक तत्वों द्वारा की गई गांव का माहौल खराब करने की कोशिश।

आंवला – आंवला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनगांव में बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती के उपल्क्ष में ग्राम खंन गांव के भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देने के लिए होर्डिग लगाई थी गांव के कुछ अराजक तत्वों ने होर्डिग को तोड़-फोड़ कर तालाब में फेंक दिया भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पूछा तो अराजक तत्व ठाकुर समाज से जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए दलित समाज को मारने के लिए हावी हो गए सूचना मिलते ही भीम आर्मी बरेली के भीम आर्मी बरेली बरेली के मंडल संगठन…

प्रयागराज: शिक्षा विभाग की मंन्शा, कला नियोजित शिक्षा- उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट

प्रयागराज :आज दिनांक 25 मार्च 2023 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी सृजनोत्सव संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया गया। जिसमे प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय पुराना कटरा एवं मुंशी राम मुट्ठीगंज की छात्रा सौम्या एवं निधि संयुक्त रूप से, उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग में यूपीएस हरवारा से निहाल भारतीय, डीएलएड प्रशिक्षु में कविता कुमारी एवं शिक्षक वर्ग में केएल भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सचिन सैनी असिस्टेंट प्रोफेसर दृश्य कला विभाग इलाहाबाद…

मंत्री जल शक्ति विभाग/ प्रभारी मंत्री प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत सभागार में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी तथा संस्कृत कार्यक्रमों का किया अवलोकन

प्रयागराज राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा0 मंत्री जल शक्ति विभाग/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए तथा विभिन्न विभागों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मा0 मंत्री जी के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं, निपूण भारत, गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं नमामि गंगे योजना की उपलब्धिया, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के अन्तर्गत श्री अन्न के पकवान, सेहत का खजाना-मिलेट्स को अपनाना, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित…

हरदोई:-कई सालों से नहीं आ रहा सफाई कर्मी

हरदोई:- टड़ियावां- ब्लॉक की 1 ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के नदारद रहने से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच रहा है सफाई कर्मी के नहीं आने से गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं टडियावा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में सफाई नहीं होने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है लोगों का कहना है की तैनात सफाई कर्मी के नदारद रहने से बेखुद नालियों की सफाई करने को मजबूर हो रहे हैं उनका आरोप है की लापरवाही सफाई कर्मी की कार्यशैली के बारे में कई ब्लॉक…

कोरबा –विकास नगर कुसमुंडा में विराजी मां दुर्गा,सजा भव्य पंडाल

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकासनगर मां दुर्गा पंडाल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की भव्य विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसकी भव्यता देखते ही बनती है।नवरात्र के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक माता रानी के नौ स्वरूपों की यहां नित्य सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है। शारदीय नवरात्रि के तर्ज पर यहां चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा पंडाल के आयोजन की शुरुआत क्षेत्र के पार्षद व नगर निगम एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह के…

बदले मौसम ने फिर बढ़ाई परेशानी, आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। उत्तर पश्चिम भारत के पश्चिम हिमालयन क्षेत्र में आज तूफान और बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आज गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विदर्भ में बारिश के…

सदस्यता लेने के लिए विपक्ष के नेताओं को फंसाती है भाजपा : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म किए जाने पर कहा कि संसद की सदस्यता के अपहरण से राजनीतिक चुनौती खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप भी मढ़ा। कहा कि भाजपा सरकार सदस्यता लेने के लिए विपक्षी सदस्यों को फंसाती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सबसे बड़े आंदोलन संसद नहीं, सड़क पर लड़कर जीते गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि जिन महोदय ने मानहानि का दावा किया, दरअसल ये उन्हें…

सोमवार से रोड उतर सकते हैं राहुल, आर-पार के मूड में कांग्रेस

मानहानि केस में 2 साल की सजा मिलने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है.राहुल गांधी पर इस एक्शन के बाद कांग्रेस सरकार से आर पार के मूड में है. कांग्रेस की ओर से इस मसले पर आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. वहीं, सोमवार से कांग्रेस देशभर में बड़ा आंदोलन करेगी. पार्टी ने राहुल की सदस्यता को नाक का सवाल बना लिया है. अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कर्नाटक चुनाव में पूरा दम लगाकर चुनाव…

धर्मसभा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ केस दर्ज

नवसंवत्सर पर गांधी ग्राउंड में गुरुवार को आयोजित धर्मसभा मामले में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर व राजसमंद में केस दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, शास्त्री के भाषण से प्रभावित होकर कुंभलगढ़ में भगवा फहराने पहुंचे पांच युवक गिरफ्तार किए गए हैं.उदयपुर में कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हाथीपोल थाने में धारा 62/23 के तहत पं. शास्त्री पर भड़काऊ भाषण देने का केस दर्ज कराया.पुलिस के अनुसार गुरुवार को पं. शास्त्री ने धर्मसभा में कहा था कि वे किसी से डरते नहीं…

राहुल गाँधी की सदस्यता खत्म होने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने संबंधी मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो जैसा करता है, उसे उसका वैसा ही परिणाम भोगना पड़ता है।श्री चौहान ने रामचरित मानस की एक चौपाई का संदर्भ देते हुए संवाददाताओं से कहा, “कर्म प्रधान विश्व रचि राखा, जो जस करहि सो तस फल चाखा”। अर्थात जो जैसा करता है, उसे वैसा परिणाम भोगना पड़ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गांधी ने जो किया, उसका परिणाम भुगता है।