प्रयागराज: सांसद फूलपुर एवं अन्य जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा 120 दिव्यांगजनों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण कर लाभान्वित कराया गया

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा संचालित योजनान्तर्गत रविवार को जिला पंचायत परिसर में निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि-श्रीमती केशरी देवी पटेल, सांसद, फूलपुर प्रयागराज, विशिष्ट अतिथि-पीयूष रंजन निषाद, विधायक, विधानसभा क्षेत्र करछना, डा0 के0पी0 सिंह, श्रीमती निर्मला पासवान, सदस्य विधान परिषद जनपद-प्रयागराज के साथ गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी, भोला नाथ कनौजिया जिला विकास अधिकारी, अशोक कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, प्रयागराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा अपने कर-कमलों से कुल…

एटा:बॉयफ्रेंड को दे दिया था जहर, फिर फोन करके बोली- अभी न मरे हो तो फांसी लगा लेना

उत्तर प्रदेश के एटा शहर में एक लड़की ने अपने ही प्रेमी को जहर दे दिया. जहर देने के कुछ देर बाद उसने यह जानने के लिए फोन किया कि उसका बॉयफ्रेंड अभी मरा कि नहीं. इतना ही नहीं, फोन पर उसने अपने प्रेमी से यह भी कहा कि अभी भी न मरे हो तो फांसी लगा लेना. बाद में उस युवक की मौत हो गई. अब पुलिस ने प्रेमिका, उसके पति, उसके भाई और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एटा के नारायण नगर की…

फर्रुखाबाद :- ग्राम प्रधान की मनमानी से ग्रामवासी हुए परेशान ,दिया प्रार्थनापत्र ।

फर्रुखाबाद:-ढिलावल ग्रामवासियो ने वर्तमान दवंग ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को दिए प्रार्थनापत्र देकर  कहा कि ग्राम पंचायत ढिलावल विकास खंड बढ़पुर जनपद फर्रुखाबाद में पूर्व प्रधान द्वारा लगभग 14 वर्ष पूर्व पंचायत घर का निर्माण कराया गया था जो की सही अवस्था में था परंतु वर्तमान प्रधान रजनेश कुमार कठेरिया द्वारा उक्त पंचायत घर का प्लास्टर तुड़वाकर उसे खंडहर का रूप वर्ष 2022 मे दे दिया गया तब से उक्त पंचायत घर खंडहर के रूप में पड़ा हुआ है जिसका जीणोउद्धार मौजूदा प्रधान द्वारा आज तक…

पीठ दर्द के चलते आखिरी टेस्ट और वनडे सीरीज नहीं खेले श्रेयस अय्यर, पढ़िए

इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर IPL और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल से बाहर हो सकते हैं। पीठ में दर्द के चलते श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट और वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। अगर उनकी सर्जरी होती है तो क्रिकेट के मैदान में वापसी करने में कम से कम 5 महीने लग सकते हैं। ऐसे में वो आने वाले अहम टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि…

सुरेश पासी प्रदेश मंत्री, सुभाष यदुवंश महामंत्री और मोहित बेनीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए

UP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार शाम को नई टीम का ऐलान किया। जिसमें सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इसमें पूर्व मंत्री रहे सुरेश पासी को संगठन में प्रदेश मंत्री बनाया गया। प्रदेश मंत्री रहे सुभाष यदुवंश को प्रदेश महामंत्री और पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।प्रदेश अध्यक्ष ने 17 उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है। जिसमें पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह,…

CBI लखनऊ ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया मुकदमा, रेप पर फर्जी FIR कराने वाले गैंग की तलाश

CBI लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने रेप और एससी-एसटी के फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले गिरोह के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह गिरोह प्रयागराज में वकीलों समेत तमाम लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहा था। CBI लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 3 मामले दर्ज किए हैं।फर्जी मुकदमे में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा तब हुआ था जब रेप से संबंधित एक मुकदमे के शीघ्र निस्तारण का आदेश देने के लिए एक कथित पीड़िता ने…

सोनिया फिर एक्टिव, वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

राहुल गांधी लोकसभा सदस्य नहीं रहे। वायनाड की सीट खाली हो गई है, उपचुनाव कौन लड़ेगा तय नहीं। राहुल अगले 8 साल तक चुनाव लड़ पाएंगे, ये भी तय नहीं। अमेठी से कौन लड़ेगा, तय नहीं। इतनी सारी आशंकाओं के बीच कांग्रेस में भारी उथल-पुथल मची है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार 24 मार्च की शाम हुई मीटिंग में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने ही पूरी सिचुएशन संभालने की जिम्मेदारी ली है।शुक्रवार दोपहर जैसे ही पता चला कि राहुल सांसद नहीं रहे, सोनिया गांधी और प्रियंका उनके घर पहुंचीं।…

सावरकर नहीं राहुल गाँधी हूँ, माफी नहीं मांगूंगा : राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने संसद की सदस्यता जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा,’ मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। चाहे मुझे डिस्क्वालिफाई करें, मारें-पीटें या जेल में डालें। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस देश ने मुझे सबकुछ दिया है। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और इसके लिए लड़ता रहूंगा।’वहीं, महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा सत्र के दौरान राहुल के बयान पर पलटवार किया। शिंदे ने कहा,’ वीर सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के लिए…

US ने कॉन्ट्रैक्टर की मौत के बदले एयरस्ट्राइक में मारे 11 ईरानी सैनिक, जानिए

सीरिया में 23 मार्च को ईरान और अमेरिका के बीच एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया है। बाइडेन के कहा- हम पीछे नहीं हटने वाले हैं। हम अपने नागरिकों की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई करेंगे। दरअसल, गुरुवार को सीरिया में ईरान समर्थित ग्रुप ने अमेरिकी बेस पर हमला किया था। इसमें एक अमेरिकी कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई वहीं 6 सैनिक घायल हुए। अमेरिका के मुताबिक इस हमले में ईरानी ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया था।हमले के जवाब में अमेरिका ने भी अपने F-15 फाइटर…

एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का हुआ निधन, पढ़िए रिपोर्ट

कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह कोहली का निधन हो गया है। वो पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन 24 मार्च को गुरुद्वारे से लौटने के बाद बाथरूम गए और वहीं गिर गए।जब उनका निधन हुआ उस वक्त घर पर सिर्फ उनका हेल्पर मौजूद था। उन्हें तत्काल मेडिकल हेल्प के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक, हरमिंदर को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उन्हें बस डायबिटीज की शिकायत थी।नवभारत टाइम्स की…

जानिए फिल्मों में नकली हथियार देने वाले सत्येंद्र त्यागी कौन हैं, पूरी खबर पढ़िए

‘अक्षय सर अपने सभी स्टंट रियल में करते हैं। वो किसी भी वेपन को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में हमसे पूछते हैं। सबसे पहला सवाल यही होता है कि ये रियल तो नहीं। कई बार तो हम अपने ऊपर फायरिंग करके दिखाते हैं, ताकि उन्हें विश्वास हो।संजू बाबा के साथ भी ऐसा ही है। एक बार उनकी फिल्म ‘दौड़’ के वक्त मैं होटल में डमी गन लेकर गया था तो उस वक्त वो गन पकड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। उस वक्त उनकी पर्सनल लाइफ में…

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वाइफ कियारा को डेडिकेट किया अपना अवॉर्ड

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी से हाल ही में शादी की है। 24 मार्च को एक अवॉर्ड समारोह में सिद्धार्थ को बेस्ट स्टाइल के लिए खास अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड को उन्होंने अपनी वाइफ कियारा को डेडिकेट किया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।वीडियो में एक्टर इस अवॉर्ड को स्टेज पर लेने के बाद अपनी स्पीच में कहा, ‘शादी के बाद ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। पहला एक्टिंग के लिए, दूसरा स्टाइल के लिए। मुझे लगता है कि मेरी पत्नी यह जानकर खुश होगी कि मैं एक अच्छा एक्टर हूं,…