पीलीभीत ; देर रात घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, बाइक सवार दबंगों ने की फायरिंग

घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बाजारगंज निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति जगदीश सिंह के साथ किसी काम के लिए पूरनपुर आई थी।शनिवार की देर शाम दोनों काम निपटा कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पूरनपुर-आसाम हाईवे पर स्थित कढेरचोरा मोड के पास बाइक सवार तीन लोग आए। आरोपितों ने एकाएक हत्या करने की नियत से जगदीश सिंह को गोली मार दी।जिससे उसका पति जमीन पर गिर गया।गोली लगने से युवक के कंधे व पेट में गंभीर चोटें आई हैं।हाईवे पर हुई बारदात को लेकर…

पीलीभीत : विवाहिता की अश्लील फोटो खींचकर जान से मारने की धमकी दी

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले चार युवक उस पर गलत नियत रखते हैं।सुबह जब घर में नहा रही थी।तभी युवकों ने छत पर चढ़कर उसके अश्लील फोटो खींच लिए।जानकारी लगने के बाद महिला ने युवकों के घर पहुंचकर विरोध किया तो दरवाजे पर खेल रहे बच्चों को बेरहमी से पीट दिया।जिससे बच्चे घायल हो गए।बच्चों को बचाने आई विवाहिता की भी पिटाई लगा दी।शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटनाक्रम को…

पीलीभीत : विधायक ने जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था का किया भ्रमण

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में ग्राम भरजूनियां फार्म में जानकी देवी खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्था की एक यूनिट स्थापित है। जहां पर आसपास के गांवों की महिलाऐं सोलर चरखे से धागे का उत्पादन कर अपनी आय को बढ़ा रही हैं। इन महिलाओं द्वारा तैयार किए गए धागे से इस यूनिट में बुनकरों द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों को तैयार किया जा रहा है।इस संस्था में हो रहे कार्य को देखने के लिए क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत जिला पंचायत अध्यक्ष दलजीत कौर के प्रतिनिधि व…

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

प्रयागराज-थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.07.2022 को थाना खीरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 177/22 धारा 354ख/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त चाहत कुमार पुत्र मुंशी कोल निवासी ग्राम जोरवट थाना खीरी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष को दिनांक 12.03.2023 को पौसला चौराहा थाना क्षेत्र खीरी से थाना पुलिस खीरी उ0नि0 भप्पी सोनी अपने सहयोगी पुलिस साथी का0 मनोज यादव तथा का0 यतेंद्र कुमार के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उपरोक्त के ऊपर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर…

योगी सरकार ने किसानों का ध्यान रखा तभी दोबारा सरकार में आए : मंत्री दिनेश सिंह

यूपी में आलू पर राजनीति गर्म होते जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद अब योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह का पलटवार आया है। इसमें उन्होंने अखिलेश यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन यह बोला कि आलू किसानों ने उनकी सरकार बदली है, जिन्होंने उनका ध्यान नहीं रखा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आलू किसानों के साथ है। यही वजह है कि दोबारा सरकार बनवाया।उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर…

स्टूडियो के जरिए बच्चों को लखनऊ विश्वविद्यालय में दिया जायेगा क्लास, पढ़िए रिपोर्ट

LU यानी लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कोर्स की शुरूआत करने जा रहा हैं। विश्वविद्यालय में पहले इसकी शुरुआत UG कोर्स से होगी। इसके लिए कंटेंट तैयार किया जा रहा है। साथ ही लाइव डेमोंस्ट्रेशन के लिए स्टूडियो स्थापना करने की भी तैयारी चल रही हैं।कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने ऑनलाइन कोर्सों की रूपरेखा तय करने और रणनीति बनाने के लिए कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी हैं। प्रो. अमिता बाजपेयी को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। डॉ. अमिता ने बताया कि शुरुआत में UG के ऑनलाइन कोर्स शुरू किए जाएंगे। उसका…

मेरठ ग्रामीण एसपी निकले घूसखोर, विडिओ वायरल हुई तो बैठी जाँच

मेरठ ग्रामीण के SP अनिरुद्ध कुमार का 20 लाख की घूस मांगने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अनिरुद्ध कुमार वीडियो कॉल पर व्यापारी से बात कर रहे हैं। अनिरुद्ध कुमार व्यापारी से कहते हैं कि इतना लेट करके मत भेजिए। साथ ही पूछा- आज कितना भेज रहे हैं?व्यापारी कहता है कि आज हम 10 या 20 लाख भेजेंगे। साथ ही व्यापारी कहता है कि भैया इतनी मोटी रकम खाते से निकालने पर शक नहीं होगा क्या? 10 लाख रुपए जब अकाउंट से निकलता है, तो दिक्कत…

एक लाख बिजली कर्मचारी16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल करेंगे, पढ़िए रिपोर्ट

प्रदेश के एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे। मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारी 16 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे। ऊर्जा निगम प्रबंधन से नाराज कर्मचारियों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह हड़ताल होगी।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने हालांकि इस पूरे मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री से वार्ता हुई थी। उसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया…

फीमेल स्टूडेंट को जहर देने के आरोप में ईरान में 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

ईरान में 100 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली स्टूडेंट्स को जहर देने का आरोप है। ईरान में पिछले साल 16 सितंबर को हिजाब विरोधी प्रदर्शन शुरू हुए थे। इसके बाद करीब पांच हजार छात्राएं रहस्यमयी तौर पर बीमार हो गई थीं। ग्लोबल प्रेशर के बाद ईरान सरकार ने मामले की जांच कराई। इसमें सामने आया कि स्टूडेंट्स के पानी में धीमा जहर मिलाया गया था। सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई की आदेश के बाद सरकार ने कार्रवाई…

दोस्त सतीश कौशिक के लिए अनुपम खेर ने मां काली के चरणों में टेका माथा

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर हाल ही में कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे, जिसका एक वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम अपने अजीज दोस्त सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर मरून कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उनके गले में फूलों की माला भी दिखाई दे रही है।अनुपम खेर कालीघाट मंदिर की मान्यता के बारे में बातचीत करते दिख रहे हैं। अनुपम कहते हैं, ‘आज मैं कालीघाट के मंदिर में…

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबले में थर्ड अंपायर की लापरवाही आयी सामने, जानिए कैसे?

WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग में अजीबोगरीब घटना हुई। ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबले में थर्ड अंपायर की लापरवाही देखने को मिली। दूसरी पारी के चौथे ओवर की पांचवी बॉल सोफी एक्लेस्टन ने फुलर लेंथ फेंकी। मैथ्यूज ने डिफेंस किया और वॉरियर्ज ने LBW की अपील की। अंपायर ने इसे नकारा और यूपी ने रिव्यू ले लिया। रीप्ले में दिखा कि बॉल हेली के बैट से लग रही थी, बावजूद इसके LBW चेक हुआ और मैथ्यूज को आउट करार दे दिया।मैथ्यूज बहुत…

लंबे समय बाद एक साथ दिखे संजय और करिश्मा, बेटे कियान के बर्थडे पर साथ साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर को लंबे समय बाद एक साथ देखा गया है, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दरअसल, आज करिश्मा और संजय के बेटे कियान राज कपूर का बर्थडे है और इसलिए एक्स कपल अपने बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली लंच पर साथ पंहुचा।करिश्मा अपने बेटे के साथ दिखीं। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आईं। वहीं, संजय के साथ उनकी वाइफ प्रिया और उनके बेटे अजारियास कपूर भी स्पॉट हुए।बता दें,…

दिल्ली फार्म हाउस पर सतीश कौशिक डेथ मिस्ट्री जाँच करेगी पुलिस, पूरी खबर पढ़िए

एक्टर सतीश कौशिक की मौत की तहकीकात करने के लिए दिल्ली पुलिस रविवार देर रात उस फार्म हाउस पहुंची जहां सतीश होली खेलने गए थे। पुलिस ने यहां रजिस्टर की जांच की और फार्म हाउस के कर्मचारियों से पूछताछ की।दरअसल इस फार्म हाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी शानवी मालू ने दावा किया था कि सतीश कौशिक की मौत प्राकृतिक नहीं थी, उनकी हत्या की गई थी। शानवी ने हत्या का आरोप अपने पति पर ही लगाया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब शानवी का बयान लेगी।इस मामले में…