पूरनपुर। गुरुवार को पूरनपुर से माता पूर्णागिरी के दर्शन के लिए 36वीं पदयात्रा का जत्था ढोल नगाड़े और माता रानी के जयकारों के साथ रवाना हुआ।सुवह हवन पूजन के बाद मोहल्ला गणेशगंज से माता का निशान लेकर भक्तजन आगे बढ़ गए।भव्य सिंहासन में माता रानी के स्वरूप के दर्शनों हेतु भारी संख्या में भक्तजन सड़कों पर निकल आए। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग व महिलाएं शामिल हुईं।माता रानी के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया।पुष्प वर्षा कर उनको रवाना किया गया।
Day: March 9, 2023
पीलीभीत : ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कहोराम कोहराम
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाटरगंज निवासी सुरजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सुरजीत सिंह बुधवार की शाम को अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट जाने के कारण उसके नीचे दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से सुरजीत सिंह को नीचे से निकाला। परिजनों ने आनन -फानन में गंभीर रूप से घायल हुए सुरजीत…
पीलीभीत :युवक पर छेंडछांड कर पीटने का आरोप
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ होली पर शामिल होने बंडा गया था।उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की।विरोध करने पर पिटाई लगाकर जान से मारने की धमकी दी।शोर-शराबा पर युवक मौके से भाग गया। घर पहुंचे परिजनों को किशोरी ने पूरी जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।दोनों पक्षों में हालांकि समझौते के प्रयास चल रहे हैं।मामला पुलिस…
पीलीभीत :संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
पूरनपुर मामला सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव मनहरिया का है।यहां अधिकांश लोग जंगल के किनारे रहते हैं। गांव निवासी छत्रपाल के यहां संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।आग ने देखते देखते रूद्र रूप धारण कर लिया। उसने पड़ोस के बहादुर सिंह के घर को भी अपने आगोश में ले लिया।दोनों घरों से चारपाई,कपड़े,बिस्तर व जरूरी दस्तावेज व नगदी आग की भेंट चढ़ गई।इसके बाद आग ने दिव्यांग अतरपाल सिंह के घरों को भी अपनी आगोश में ले लिया।यहां भी आग से भूसा,चारपाई,कपड़े,बिस्तर व 5-5 हजार की नकदी सहित हजारों का…
पीलीभीत :एक दर्जन मजदूरों का लाखों रुपए न मिलने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुरमजदूरी कराने गए एक दर्जन मजदूरों लाखों रुपए का भुगतान नहीं किया गया।पुलिस को तहरीर दी गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।एसपी के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना क्षेत्र के गांव डूंडा निवासी जितेंद्र कुमार, राकेश, सुरेंद्र,साजन,राहुल,दीपू,बासुदेव,बिक्कू सहित एक दर्जन मजदूरों को गांव के ही तीन ठेकेदार छत्तीसगढ़ में गन्ने की छिलाई कराने के लिए अपने साथ ले गए थे।जंहा एक फार्मर के यहां सभी ने गन्ने की छिलाई की।जिसमे 13500 रुपये प्रति एकड़ तय किया गया था। सभी मजदूरों ने चार महीना लगातार कड़ी…
पीलीभीत :दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
पूरनपुर नेशनल हाईवे 730 पर शुक्रिया गुरुद्वारा के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसके चलते चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थित राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव सिसैया के रहने वाले ओमकार व उसकी पत्नी नन्ही देवी किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे। तभी साइड में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने जा रहे थे तभी सामने तहसील क्षेत्र के…
आगरा में कपड़ा फाड़ तो मथुरा में हुई जूता मार होली, जानिए
यूपी में होली का उत्साह देखने लायक रहा। वाराणसी में बनारसियों के साथ ही देर शाम विदेशी पर्यटक ढोल-नगाड़े, डीजे पर झूमते दिखे। सड़क और घाटों पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। आगरा में दूध वाली होली के साथ कपड़ा फाड़ और कीचड़ वाली होली हुई। मथुरा में जमकर जूता मार होली खेली गई। एक-दूसरे को पकड़कर जूते मारे। वहीं, गोरखपुर में सीएम योगी ने अबीर उड़ाकर होली खेली। कानपुर में महिला सिपाहियों ने डीजे की धुन जमकर डांस किया। जबकि लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज सहित अन्य शहरों होली को लेकर जबरदस्त…
क्या सुरक्षित नहीं हैं सिसौदिया,खतरनाक कैदियों के साथ रखा, पढ़िए रिपोर्ट
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की जेल में हत्या की आशंका जताई है। AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि केंद्र सिसोदिया की राजनैतिक हत्या कराना चाहता है। इसलिए उन्हें खूंखार कैदियों के साथ रखा गया है। वहीं जेल प्रशासन ने कहा कि सिसोदिया की हिफाजत के लिए उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है। वे जिन कैदियों के साथ हैं, उनमें कोई भी गैंगस्टर नहीं है।उधर, श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साब्रे ने कहा है कि मुश्किल वक्त में भारत ने उनके…
लखनऊ का हाईजिया इंस्टीट्यूट और ओम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट के संचालक हैं मास्टर माइंड, पढ़िए ED के रेड बाद खुलासा
यूपी में स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में घोटाला सामने आया है। इसका खुलासा प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने किया। दरअसल, ED को किसी ने इसकी गोपनीय शिकायत की थी। इसी की पड़ताल में ED यूपी के 6 जिलों में ताबड़तोड़ छापे मारे तो पूरे मामले की पोल खुली। ED को कई ऐसे डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं, जिसमें अल्पसंख्यक, SC-ST स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में 100 करोड़ रुपए का घपला हुआ है। इसके लिए बैंक एजेंट्स ने गांववालों को सरकारी स्कीम के फायदे का झांसा देकर उनके नाम पर 3000 फेक अकाउंट्स खोल लिए।…
200 साल से ज्यादा पुरानी है लखनऊ की इमारतें, जॉली LLB की शूटिंग हुई थी, पर्यटन विभाग सुधारेगा दशा
लखनऊ की चार प्रमुख इमारतें अब होटल बनेंगी। 200 साल से ज्यादा पुरानी यह इमारतें खंडहर में बदल चुकी हैं। पर्यटन विभाग अब इनकी दशा सुधारकर एक नई दिशा देने की तैयारी में लगा है। उनके इस फैसले से विभाग की कमाई में इजाफा होगा। होटल या फिर पैलेस बनाए जाने के बाद इन इमारतों में राजस्थान की शाही इमारतों की तरह आलीशान शादियां होंगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।दैनिक भा,स्कर की टीम इन इमारतों की स्थिति देखने पहुंची। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर इसके इतिहास को जाना। पर्यटन विभाग…
स्किन स्पेशलिस्ट के होली खेलने से नाराज था ड्राइवर, गला रेतकर मार डाला
पाकिस्तान के हैदराबाद में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई। 60 साल के डॉक्टर धरम देव राठी स्किन स्पेशलिस्ट थे। उनका कत्ल उनके ड्राइवर हनीफ लेघारी ने ही किया और वो इस वक्त फरार है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मौत से कुछ देर पहले डॉक्टर धरम देव ने अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट की थी। इससे उनका ड्राइवर हनीफ नाराज था और उसने घर लौटने पर डॉक्टर का गला रेतकर हत्या कर दी।डॉक्टर राठी पाकिस्तान में हैदराबाद की…
दुनिया के सबसे बड़े मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच मैच, दोनों देशों के प्रधानमंत्री पिच पर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होने वाला है।इस मुकाबले का टॉस दोनों देशों के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होगा। कुछ ही देर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी एल्बनीज पहुंच चुके हैं। दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री 8:30 बजे अहमदाबाद स्थित स्टेडियम पहुंच जाएंगे।अहमदाबाद का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है। इसमें 1.32 लाख दर्शक बैठ सकते हैं। उम्मीद की…
नर्स, डॉक्टर, रॉकस्टार, टीवी प्रेजेंटर, प्रेसिडेंट इतने सारे करियर की मालकिन बार्बी डॉल कौन हैं, जानिए
आज बार्बी डॉल 64 साल की हो गई है। 9 मार्च 1959 को ब्रिटेन की एक महिला रूथ हैंडलर ने अपनी बेटी के लिए एक डॉल बनाई थी। इसका नाम उसने अपनी बेटी बारबरा के नाम पर ही बार्बी रखा। डॉल खूबसूरत थी तो इसे टॉय बिजनेस मे लॉन्च किया गया। पहले ही साल बार्बी की 3.5 लाख डॉल्स बिक गईं। ये एक डॉल है, लेकिन इसकी कहानी को ऐसे बुना गया है कि बच्चे इसे जिंदा कैरेक्टर मानें।बार्बी ने खिलौनों की दुनिया का नक्शा बदल दिया। ये पहली डॉल…
66 साल की उम्र में सतीश कौशिक ने ली आखिरी सांस, कौन थे सतीश कौशिक जानिए
मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी। अनुपम ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है। खेर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘जानता हूं, मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा…
कौन थीं हिंदी सिनेमा की पहिला महिला एक्ट्रेस देविका रानी ?
हिंदी सिनेमा की फर्स्ट लेडी और ड्रेगन लेडी कही जाने वालीं देविका रानी। आज इनकी 29वीं डेथ एनिवर्सरी है। 29 साल पहले 9 मार्च 1995 को देविका का 85 साल की उम्र में निधन हो गया था। ये उस दौर में फिल्मों में आईं, जब महज तवायफें ही फिल्मों में महिलाओं की खानापूर्ति किया करती थीं। समाज के खिलाफ देविका ने न सिर्फ इंडस्ट्री में जगह बनाई बल्कि पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहलाईं। बोल्ड इतनी थीं कि खुलेआम शराब, सिरगेट का सेवन किया करती थीं। इन्होंने 1933 की फिल्म कर्मा…
