उमरिया – साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी , सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने जिले भर से आए आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कराया। बद्री साहू ग्राम रथेली मानपुर ने धान खरीदी का भुगतान करानें, नत्थू राठौर ग्राम निपनिया ने सीमांकन से असंतुष्ट होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। ग्राम न्यू दरबार से आए सुरेष कुमार ने पत्नी की मृत्यु पर आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम बडछड से आए कन्छेदी यादव ने…
Month: January 2023
पद्मा अवार्ड्स 2023: मुलायम सिंह, को मिला पद्म विभूषण पुरस्कार
देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी के भीतर उत्साह भरा हुआ है। चारों ओर जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। इसी बीच, सरकार ने बुधवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वाले नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि कुल 26 व्यक्तियों को पद्म विभूषण और पद्म श्री में उनके संबंधित क्षेत्रों में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से किसी एक से सम्मानित किया जाएगा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषणभारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के…
ओरछा : अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
ओरछा: अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा का प्रथम स्थापना दिवस समारोह श्री राजाराम सरकार की नगरी ओरछा में मनाया गया. इसमें चित्रांश वंशज उत्थान समिति के पदाधिकारीराष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र माथुर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी खरे ,श्रीमती कुमुद , श्री प्रदीप, एवं मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मोहनलाल खरे के द्वारा ओरछा में बहुत ही शानदार तरीके से स्थापना दिवस का आयोजन किया गया . कार्यक्रम में पधारे सभी चित्रांश बंधुओं की आवास एवं भोजन व्यवस्था के साथ-साथ राजाराम सरकार के दर्शन की शानदार व्यवस्था की गई थी. अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा…
गणतंत्र दिवस पर खास कविता : रितेश मौर्य
गणतंत्र दिवसखुशी का दिन ये आया हैहरियाली को लाया है,बड़ी मेहनत और कड़े संघर्ष सेअंबेडकर साहब ने संविधान बनाया है। अपना नियम और कानूनसहित संविधान लागू हुआ ,कुछ हक़ मारने वाले परअपना भी काबू हुआ । गणतंत्र दिवस की कोटि कोटि बंधाईहर जगह बंट रही मिठाई,कोई कसर न रहे तिरंगा को लहराने मेंन कमी रहे मिठाई को खाने में । नमन है उन वीरों कोजिन्होंने शहादत दी,अपने जीवन को त्याग करवतन को हिफाजत दी। जब तक ये जीवन हैसदा शहीदों का ऋणी रहेगा ,देश का बच्चा बच्चा दिल सेवन्देमातरम कहेगा…
पीएम मोदी के ऊपर BBC डॉक्यूमेंट्री पर जामिया में हंगामा, देश के अन्य हिस्सों में भारी बवाल
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में लेफ्ट छात्र संगठन SFI (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) ने BBC डॉक्यूमेंट्री ‘द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग करने का ऐलान किया था। इस डॉक्यूमेंट्री पर केंद्र सरकार पहले ही बैन लगा चुकी है। कैंपस में स्क्रीनिंग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने SFI के 13 स्टूडेंट्स को हिरासत में ले लिया। इस मामले पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के कैंपस में किसी भी फिल्म की अनुमति नहीं दी जाएगी। फिर भी बात नहीं मानी गई तो…
अलाया अपार्टमेंट हादसे में सास-बहू की मौत, आस पास की बिल्डिंग कराई जाएगी खाली
लखनऊ में मंगलवार शाम हुए बिल्डिंग हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। 19 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 14 लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस 5 मंजिला बिल्डिंग के मलबे में 15 से ज्यादा लोग दबे थे। उन्होंने खुद अपने परिवार को फोन लगाकर बचा लेने की गुहार लगाई।हादसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ। DGP डीएस चौहान के अनुसार जो लोग बिल्डिंग के बेसमेंट में फंसे हैं। उनको लगातार ऑक्सीजन देने का प्रयास हो रहा है। इनसे फोन पर भी बात…
पूजा स्थलों पर विशेष सुरक्षा, बार्डर के गावों में अधिकारी करेंगे कैंप
यूपी में गणतंत्र दिवस पर पुलिस को अलर्ट किया है। स्थानीय पुलिस के साथ 115 कंपनी पीएसी बल को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों, प्रमुख इमारतों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जाए। इसके साथ ही पहली बार डीजीपी के आदेश पर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित गांवों में पुलिस अधिकारी कैंप करके राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के साथ राष्ट्र की मुख्य धारा और राष्ट्र धर्म निभाने का काम करेंगे।डीजीपी डीएस चौहान…
गणतंत्र दिवस की परेड के चलते रुट डायवर्जन, चारबाग से विधानसभा के लिए किन रास्तों से निकलें
लखनऊ में विधानसभा रोड पर गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर गुरुवार को शहर का ट्रैफिक बदला रहेगा। चारबाग से हजरतगंज होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह डायवर्जन सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक ( दोपहर बाद तक) रहेगा।परेड में शामिल झांकी रवींद्रालय के पास बाल संग्रहालय चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर आकर खत्म होंगी। इस मार्ग के बीच पड़ने वाले रास्ते से वाहन मुख्य मार्ग पर नहीं आ सकेंगे। जाम और असुविधा से बचने के लिए लोगों से वैकल्पिक मार्ग…
चीन में एक महीने में कोरोना से 60 हजार मौतें हुईं, 4 जनवरी को आया था मौतों का पीक
दुनियाभर में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। इस बीच चीन की हेल्थ एजेंसी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आंकड़ों के मुताबिक, चीन में 22 दिसंबर को कोरोना का पीक आ चुका है। इस दौरान 70 लाख से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आए। वहीं मौतों का पीक 4 जनवरी को आया, जिसमें 4 हजार मरीजों ने अपनी जान गंवाई। प्रतिबंध खत्म होने के बाद एक महीने में ही 60 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, भारत में बुधवार को कोरोना के 88 नए…
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और लखनऊ की टीमें खेलेंगी, 5 टीमों की बिक्री 4670 करोड़ में हुई
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी हो गई है। बुधवार को बोर्ड ने नीलामी में सफलता हासिल करने वाली कंपनियों के नाम की घोषणा की। इस नीलामी से बोर्ड को कुल 4669.99 करोड़ रुपए की रकम मिलेगी। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा।अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी। WPL का पहला सीजन इस…
सेल्फी के ट्रेलर लॉन्च के बाद साईं बाबा का अक्षय कुमार ने लिया आशीर्वाद, फैंस से भी की मुलाकात
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय फिल्म के प्रमोशन में लगातार बिजी हैं। इसी बीच एक्टर शिर्डी पहुंचे हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया। अक्षय को देखने के लिए वहां फैंस की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से निकल कर फैंस से मुलाकात भी की।सेल्फी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।…
पठान फिल्म को देखने के बाद थियेटर में डांस कर रहे लोग, इतना क्रेज कभी नहीं दिखा
शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म के लिए गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। शाहरुख के फैंस देश के कई हिस्सों में पठान की रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस फिल्म के गानों पर थिएटर में ही डांस करते दिखाई दे रहे हैं।फैंस फिल्म के गाने बेशरम रंग और झूमे तो पठान पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है कि शाहरुख के फैंस काफी समय से अपने…
‘किसी का भाई किसी की जान’ साउथ इंडियन लुक में दिखीं शहनाज गिल, सलमान की वापसी
सलमान खान के फैंस लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भाईजान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते दिखे। साथ ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, शहनाज गिल भी साउथ इंडियन स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ये टीजर काफी धमाकेदार है, जिसे देखकर आपको मजा…
पीलीभीत :सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 15 परसेंट बाजार मूल्य से कम पर छात्र-छात्राओं के लिए हेलमेट की व्यवस्था
पूरनपुर सड़क सुरक्षा माह केअंतर्गत उप जिला अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने 15 परसेंट बाजार मूल्य से कम पर छात्र-छात्राओं के लिए हेलमेट की व्यवस्था करवाईरोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदोरिया ने बताया सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स के सदस्य रोटेरियन नितिन खंडेलवाल ऑटोमोबाइल माधोटांडा एवं रोटेरियन ऋषि खन्ना खन्ना होंडा आसाम रोड पूरनपुर के द्वारा उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता के आवाहन पर 15 परसेंट बाजार मूल्य से कम दाम पर हेलमेट विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा इस…
पीलीभीत :बीएलओ ने मतदाताओं को शपथ दिलाई
अमरैयाकलां। तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूलों में बीएलओ ने मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की मतदाताओं को शपथ दिलाई। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरैयाकलां, खाता, महादिया, नवदियाटोडर, रुरिया सलेमपुर, टांडा गुलाबराय, तकियादीनारपुर, रघुनाथपुर, लोधीपुर, गुलहड़ा, रुद्रपुर, भवानीगंज, इंद्रानगर, हबीबगंज, डूडा कालोनी नम्बर आठ, खैरपुर आदि क्षेत्र के स्कूलों में ग्रामीणों को तेरहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ समारोह पूर्वक दिलाई गई। शपथ समारोह में राजेश्वरी, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अवधेश…
बदायूँ :मतदान कर्मियों को दिया गया खण्ड स्नातक निर्वाचन का द्वितीय प्रशिक्षण
बदायूँ : 30 जनवरी को जनपद में 21 मतदान केन्द्र के 28 मतदान बूथों पर उत्तर प्रदेश परिषद के बरेली-मुरादाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन 2023 को प्रातः 08:00 बजे से 04:00 बजे तक होने वाले मतदान का द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में समस्त माइक्रो ऑबजर्बर तथा पीठासीन अधिकारियों सहित सम्बंधित मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण डायट परिसर में स्थित ऑडिटोरियम में दिया गया।जनपद में कुल 21 मतदान केन्द्र एवं 28 मतदेय स्थल…
बदायूँ :डीएम,एसएसपी ने किया जेल का निरीक्षण
बदायूँ : जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। कारागार में बैरकों में ली गई तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नही मिली। डीएम ने जेल अधीक्षक को दिशा निर्देश दिए कि कारागार की व्यवस्थाएं बेहतर रहे।डीएम एसएपी ने पुलिस बल के साथ पुरुष और महिला बैरकों की तलाशी ली। वहीं कारागार परिसर के अस्पताल की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली। मेडिकल वार्ड में बंदियों के बारे में जानकारी…
प्रयागराज- कोरांव पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना कोरांव पुलिस उ0नि0 बंश नारायण सिंह यादव थाना कोरांव पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज अपने सहयोगी टीम उ0नि0 अवधेश सिंह यादव, उ0नि0 अनुज राय, हे0का0 ओम प्रकाश यादव, का0 वीरेंद्र विक्रम, का0 सच्चिदानन्द यादव, का0 योगेंद्र कुमार का0 राहुल राठौर थाना कोरांव पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के सांथ मिलकर आज दिनांक, 25.01.2023 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.अनिल कुमार प्रजापति पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष 2. महबूब आलम पुत्र स्व0 मो0 फाजिल निवासी ग्राम तकिया थाना रावर्ट्सगंज जिला सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष…
प्रयागराज :डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) में निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) में निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित आवेदन पत्र सभी संलग्नकों के साथ सम्बन्धित डीन विद्यार्थी कल्याण/ प्राचार्य से प्रमाणित कराके 01 फरवरी तक सम्बन्धित छात्रावास कार्यालय में जमा किये जा सकते हैं समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धन मेधावी छात्रों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्नातक छात्रों हेतु संचालित डा0 भीमराव अम्बेडकर छात्रावास(बालक) चाॅदपुर सलोरी में स्नातक छात्रों के 70 प्रतिशत सीटों पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा 30 प्रतिशत सीटों पर अन्य पिछड़े वर्ग एवं…
कोरबा: पंप हाउस की शासकीय राशन दुकान में देर रात चोरी
कोरबा: जिले के CSEB चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर- 14 पंप हाउस में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर आंगनबाड़ी के अहाते को फांदकर स्वामी आत्मानंद स्कूल के परिसर में घुसे और उससे लगे शासकीय उचित मूल्य की दुकान की दीवार में सेंधमारी कर घटना को अंजाम दिया।आरोपी गल्ले में रखे 3 हजार रुपए और चावल से भरी बोरियों को लेकर फरार हो गए। संचालक की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सोसायटी के संचालक…
