छत्तीसगढ़ : जंगल में बम ब्लास्ट जंगली सूअर के लिए बिछाए

कोरबा: जिले के सीमांत वनांचल क्षेत्र के जंगल में बम ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण महिला घायल हो गई। महिला लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई हुई थी, तभी ये बम ब्लास्ट हुआ। बताया जा रहा है कि किसी ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए यहां बम बिछाकर रखा था। घटना ग्राम दर्रीपारा से सटे पसान वन क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्रीपारा के कुम्हार मोहल्ले में रहने वाले रामभरोसे प्रजापति और उसकी पत्नी दुर्गा (22 वर्ष) पसान वनक्षेत्र में लकड़ी…

छत्तीसगढ़ : हरदीबाजार बना नया थाना

कोरबा। राज्य सरकार से अधिसूचना जारी होने के बाद आज विधिवत रूप से हरदी बाजार थाना का उद्घाटन एसपी संतोष सिंह के हाथों हुआ। उन्होंने कहा की थाना का दर्जा मिलने के बाद अब लोगो को त्वरित न्याय की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हरदी बाजार के थाना बनने से स्थानीय लोगो को बड़ी राहत मिली है। बातें दें कि हरदी बाजार चौकी को थाना बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जिसे देखते हुए हरदी…

छत्तीसगढ़ : सर्वमंगला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.01.2023 को प्रार्थीया पुसकेंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी लड़की को प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल ने बरमपुर के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर पुसकेंद्र सर्वमंगला में आरोपी प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बरमपुर बस्ती पुसकेंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 376 भादवि. कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा,…

फर्रुखाबाद :- जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया माहौर को अंतरराष्ट्रीय रिकॉग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया,फर्रुखाबाद का नाम किया रोशन ।

फर्रुखाबाद:- आर. पी. पी. जी. महाविद्यालय, कमालगंज फर्रुखाबाद के डॉ. कन्हैया माहौर, एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष  जंतु विज्ञान विभाग को मध्यप्रदेश के  खजुराहो में दिनाँक 29.01.2023 से दिनांक 31.01.2023 तक संपन्न हुई  अंतराष्ट्रीय कांफेस में एंटीऑक्सीडेंट पर प्रदर्शित शोध पत्र को सराहा गया ।    शोध के क्षेत्र में डॉ माहौर के  किये गए उत्कृष्ट  कार्यो और सेवा ,योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय रिकोगनिशन अवार्ड से सम्मानित किया गया ।  डॉ. कन्हैया माहौर ने फर्रुखाबाद के साथ साथ आर. पी. पी. जी. कालेज सहित कानपुर यूनिवर्सिटी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  रोशन…

जम्‍मू: एक ही किताब से 3 भाई-बहन ने की पढ़ाई, साथ बने PCS अफसर और तीनों के पास नहीं है मोबाइल फोन , पढ़ें इनके अधिकारी बनने की अनोखी कहानी

श्रीनगर: हर साल लाखों युवा सिविल सेवक बनने का सपना लिए सिविल सेवा की परीक्षा देते हैं. इसमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं. और जो सफल होते उनकी सफलता के बारे में जानने के लिए लोग उत्साहित होते हैं. ऐसी ही दिलचस्प कहानी है जम्मू के एक परिवार की. यहां डोडा जिले के एक परिवार के तीन भाई बहनों की है जिन्होंने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की है. ये तीनों भाई बहन जम्मू के डोडा जिले के एक सूदूर इलाके में रहते हैं. इनमें सबसे…

इन 4 दिनों में मुश्किल से बीते 4 साल भूल गया हूं : शाहरुख खान

शाहरुख खान और पठान की पूरी टीम ने फिल्म की सक्सेस के बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान शाहरुख ने कहा है कि इन 4 दिनों में मुश्किल से बीते 4 साल भूल गया हूं। पठान के बायकॉट को लेकर उन्होंने कहा कि हमने काफी लोगों को फोन किया और उनसे फिल्म को शांति से रिलीज होने की रिक्वेस्ट की। दुनियाभर के कलेक्शन को मिला लें तो पठान ने 5 दिनों मे 540 करोड़ कमाए। इस तरह उसने फिल्म 2.0 का रिकाॅर्ड ब्रेक कर दिया। इस लिस्ट में टाॅप…

गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाला आतंकी मुर्तजा को फांसी की सजा

लखनऊ की NIA/ATS कोर्ट ने गोरखनाथ मंदिर पर हमले के दोषी आतंकी मुर्तजा को फांसी की सजा सुनाई है। उसने पिछले साल 4 अप्रैल को मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC जवानों पर बांका से हमला किया था। उनके हथियार छीनने की कोशिश की थी। NIA/ATS कोर्ट के विशेष जज विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सोमवार को सजा पर अपना फैसला सुनाया।4 अप्रैल 2022, को इस मामले में विनय कुमार मिश्र ने गोरखनाथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिश्रा के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवान…

अलाया अपार्टमेंट के कैश और गहने गायब , लोग उठा रहे हैं सवाल

अलाया अपार्टमेंट में बिल्डर के बाद अब जिला प्रशासन, लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम की कार्य शैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां के आवंटियों ने आरोप लगाया है कि पूरा मलबा हट गया, लेकिन अभी तक किसी के भी घर का कोई गहना और कैश नहीं मिला है। इस पूरे मामले में मलबा साफ करने वाले कर्मचारियों की कार्य शैली पर सवाल खड़ा हो रहा है।यहां मकान नंबर 403 में रहने वाले वाले हनी हैदर बताते हैं कि अभी एक महीने पहले उनकी शादी हुई थी। उस…

गांव वाले मां को डायन बोलते थे, कहते- पति-बेटे को निगल गई, अब बेटी को अकेले बाहर भेज दिया : अर्चना

उन्नाव की 18 साल की क्रिकेटर अर्चना देवी इस वक्त चर्चा में हैं। अंडर-19 महिला टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में तीन ओवर में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किया। जिससे खेल का रुख ही बदल गया। इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम पहली बार चैंपियन बनी। लेकिन अर्चना के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। लंबा संघर्ष किया। पिता और भाई आंखों के सामने दुनिया से चले गए। मां को लोगों ने डायन कहा। इन सबको पीछे छोड़ते हुए अर्चना ने वो…

WHO बोला- 3 साल बाद भी सतर्क रहना जरूरी, चीन के अस्पतालों में 90% मरीज घटे

चीन में कोरोना के मामलों में कमी आई है। चीनी सरकार के मुताबिक, देश में कोरोना की स्थिति ‘लो लेवल’ पर आ गई है। जनवरी में यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या 90% तक कम हुई है। जिन इलाकों में कोरोना का पीक आया, वहां अब केसेस हर दिन घट रहे हैं। चीन में तीन साल से चल रही जीरो-कोविड पॉलिसी के खत्म होने के बाद कोरोना ने 80% चीनियों को अपनी चपेट में लिया है।भारत में रविवार को कोरोना के 80 नए मामले सामने आए। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों…

अनुपम खेर डब्बावालों को खाना परोसते दिखें साथ ही और सेलेब्रिटी भी

एक्टर अनुपम खेर जल्द ही फिल्म शिव शास्त्री बल्बोआ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नीना गुप्ता और नरगिस फाखरी दिखाई देंगी। इसी बीच फिल्म की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हुए पूरी स्टार कास्ट डब्बावालों को खाना खिलाते हुए नजर आई। जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नरगिस, अनुपम और शारिब हाशमी डिब्बेवालों को खाना परोसते हुए दिखाई दें रहे हैं। इसके बाद अनुपम भी उनके साथ बैठकर खाना कहते…

हिंदू-मुस्लिम करना भाजपा की पहचान : रामचरितमानस विवाद पर मायावती बोलीं

यूपी में रामचरितमानस का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीजेपी और सपा के बीच चल रहे वार-पलटवार बीच मायावती का पहला बयान आया है। बसपा प्रमुख ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इस पूरे प्रकरण को भाजपा और सपा की मिलीभगत बताया है। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करना बीजेपी की पहचान है। मगर अब सपा भी उसी रास्ते पर है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।मायावती ने ट्वीट किया, चुनावी स्वार्थ के लिए नए-नए विवाद खड़ा करके जातीय व धार्मिक द्वेष, नफरत फैलाना, बायकाट कल्चर,…